फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   World champion Kabaddi player Mini Narwal was welcomed

Sonipat News: विश्व विजेता कबड्डी खिलाड़ी मिनी नरवाल का हुआ स्वागत

Tue, 02 Dec 2025 01:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 02 Dec 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
World champion Kabaddi player Mini Narwal was welcomed
फोटो 45: सोनीपत के गोहाना ​स्थित सिंचाई विभाग के विश्राम गृह में विश्व विजेता कबड्डी खिलाड़ी मि
गोहाना। ढाका में हुए दूसरे नेशनल कबड्डी महिला विश्व कप-2025 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने स्वर्ण पदक जीता। गांव रिंढाणा की बेटी मिनी नरवाल ने कबड्डी विश्व कप में भारतीय टीम का सफल प्रतिनिधित्व किया। सोमवार को मिनी गोहाना पहुंची और उसे सम्मानित किया गया। ग्रामीण उसे सिंचाई विभाग के विश्रामगृह से काफिले के साथ गांव लेकर गए।
विज्ञापन


बांग्लादेश के ढाका में नेशनल कबड्डी महिला विश्व कप प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। फाइनल मुकाबले में भारत की टीम ने ताइपे की टीम को 35-28 अंक के अंतर से पराजित करके स्वर्ण पदक जीता। भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए गांव रिंढाणा की मिनी नरवाल और पूजा नरवाल ने शानदार प्रदर्शन किया। दोनों खिलाडिय़ों ने कबड्डी कोच स्व. रामभज नरवाल के मार्गदर्शन में कबड्डी खेलना शुरू किया था। अब वह क्षेत्रीय खेल प्राधिकरण (साई) बहालगढ़ में अभ्यास करती हैं। सोमवार को मिनी नरवाल सिंचाई विभाग के विश्राम गृह पर पहुंची। महंत बाबा भलेगिरी महाराज, बरोदा हलका के विधायक इंदुराज नरवाल, एसडीएम अंजलि श्रोत्रिय, डीसीपी भारती डबास, गोहाना बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष वीरेन्द्र आर्य, कोच साई कमला, कोच निर्भय नरवाल ने उसे सम्मानित किया।
विज्ञापन

विधायक इंदुराज नरवाल ने कहा कि मिनी ने देश का नाम रोशन किया। ग्रामीण उसे यहां से ट्रैक्टरों के काफिले के साथ खुली बाडी के वाहन में गांव लेकर गए। वहां पर भी ग्रामीणों ने उसे सम्मानित किया। इस मौके पर पहलवान नरेश, सरपंच चांद नरवाल, सुरेश नरवाल, पाला सिंहरोहा, राकेश नरवाल, प्रमोद मलिक रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed