{"_id":"68507e3e159889b5dc043194","slug":"workers-presiden-sonipat-news-c-197-1-snp1001-138140-2025-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: कार्यकर्ता बोले-जमीन से जुड़ा हो कांग्रेस का जिला अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: कार्यकर्ता बोले-जमीन से जुड़ा हो कांग्रेस का जिला अध्यक्ष
Tue, 17 Jun 2025 01:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 17 Jun 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
फोटो 37: सोनीपत के सुभाष चौक के पास स्थित कांग्रेस भवन में कार्यकर्ताओं से बातचीत करती ऑब्जर्वर
सोनीपत। कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत जिला अध्यक्ष की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसे लेकर सोमवार को महाराष्ट्र की सांसद और सोनीपत की नियुक्त ऑब्जर्वर प्रोफेसर वर्षा एकनाथ गायकवाड़ जिला प्रभारी और पूर्व विधायक संत कुमार कांग्रेस कार्यालय पहुंचे।
उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, विधायकों, पूर्व विधायकों और जिलास्तर के प्रमुख कार्यकर्ताओं से अलग-अलग बैठक कर चर्चा की और जिला अध्यक्ष को लेकर कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोली।
सांसद गायकवाड़ ने कार्यकर्ताओं से सुझाव लेने के साथ ही जिला अध्यक्ष के दावेदारों से प्रोफार्मा भरवाया, जिसमें कार्यकर्ताओं से उनके निजी विवरण, अनुभव और पार्टी के प्रति योगदान की जानकारी ली गई। उनसे बातचीत मंगलवार को भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
बैठक में कई कार्यकर्ताओं ने साफ शब्दों में कहा कि जिला अध्यक्ष ऐसा व्यक्ति होना चाहिए जो जमीन से जुड़ा हो। कार्यकर्ताओं की बात सुनता हो और जिसे सभी वर्गों का समर्थन प्राप्त हो। कुछ कार्यकर्ताओं ने कहा कि इस बार खानापूर्ति न कर पार्टी को गंभीरता से विचार कर योग्य व्यक्ति की नियुक्ति करनी चाहिए, ताकि संगठन मजबूत हो सके। कई कार्यकर्ताओं ने यह भी कहा कि हाईकमान का जो भी निर्णय होगा वह उन्हें स्वीकार्य होगा।
आज भी जारी रहेगी बातचीत
ऑब्जर्वर प्रोफेसर वर्षा गायकवाड़ मंगलवार को भी जिले के अन्य क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर बातचीत करेंगी। इसके बाद वह सभी सुझाव और आवेदन फॉर्म पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को भेजेंगी, जिसके आधार पर जिला अध्यक्ष की नियुक्ति की जाएगी।
पहले दिन की बैठक में सोनीपत और गन्नौर विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं से बातचीत की गई। इस दौरान कांग्रेस के सह प्रभारी मनीषा सांगवान, बलजिंदर, सांसद सतपाल ब्रह्मचारी, विधायक इंदुराज नरवाल, पूर्व सांसद धर्मपाल मलिक, पूर्व विधायक सुरेंद्र पंवार, पूर्व विधायक जगबीर मलिक, पूर्व विधायक जयबीर वाल्मीकि, पार्षद संजय बड़वासनिया, डॉ. सत्यवीर निर्माण, मनोज रिढाऊ सहित कई वरिष्ठ कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।