फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Workers along with farmers and laborers will travel to Kundli border

किसानों और मजदूरों के साथ कर्मचारी कुंडली बॉर्डर के लिए करेंगे कूच

Thu, 25 Nov 2021 12:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 25 Nov 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
Workers along with farmers and laborers will travel to Kundli border
कुंडली बॉर्डर पर मुख्य मंच से किसानों को संबोधित करते नेता। - फोटो : Sonipat
शहर में बरोदा रोड स्थित बिजली निगम के कार्यालय में बुधवार को सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा और सीटू के नेताओं ने बैठक की। बैठक में निर्णय लिया कि 26 नवंबर को किसानों के साथ कर्मचारी और मजदूर कुंडली बॉर्डर के लिए रवाना होंगे। कुंडली बॉर्डर के लिए रवाना होने से पहले कर्मचारियों के जत्थे शहर में जींद रोड स्थित नगर परिषद पार्क में एकत्रित होंगे।
विज्ञापन

ऑल हरियाणा पावर कारपोरेशन वर्कर यूनियन के राज्य सचिव नरेंद्र गुर्जर के अनुसार, ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर वर्ष 2020 में हुई हड़ताल और तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग को लेकर किसान आंदोलन को 26 नवंबर को एक साल पूरा हो जाएगा। इस उपलक्ष्य में सोनीपत जिले से भारी संख्या में किसानों के साथ कर्मचारियों और मजदूरों के जत्थे कुंडली बॉर्डर पर पहुंचेंगे। बॉर्डर पर रवाना होने से पहले कर्मचारी, किसान और मजदूर सुबह 10 बजे शहर में नगर परिषद पार्क में एकत्रित होंगे। इसके बाद गोहाना की सड़कों पर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा। यहां उन्होंने सरकार से कर्मचारियों की मांगें पूरी करने की अपील भी की। इस दौरान संघ की गोहाना इकाई के अध्यक्ष रमेश अत्री, सचिव सुरेश यादव के साथ राजेश शर्मा, सचिव प्रदीप शर्मा, मोहित कुमार, नरेंद्र और दीपक मलिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed