फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Work suspended indefinite Bar Association

बार एसोसिएशन का अनिश्चिकालीन वर्क सस्पेंड

Fri, 19 Sep 2014 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत Updated Fri, 19 Sep 2014 12:36 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत बार एसोसिएशन ने अनिश्चितकालीन वर्क सस्पेंड की घोषणा कर दी है। वकील के साथ मारपीट के मामले में पुलिसिया कार्रवाई से क्षुब्ध वकीलों ने ये फैसला गुरुवार को बैठक में लिया। वकीलों ने अपनी तीन मांगों को दोहराते हुए चेतावनी कि जब तक उनकी तीन मांगों को माना नहीं जाएगा, तब तक बार एसोसिएशन पूरी तरह से कामकाज बंद रखेगी।
विज्ञापन

बैठक के दौरान बताया गया कि प्रदेश भर की जिला बार एसोसिएशन की 21 सितंबर को बैठक बुलाई गई है। दूसरी ओर देर शाम वकीलों का एक प्रतिनिधिमंडल इस मामले में गुरुवार देर शाम रोहतक रेंज के आईजी अनिल राव से मिलने के लिये रोहतक रवाना हुआ।
विज्ञापन


गुरुवार बार एसोसिएशन के प्रधान एडवोकेट भगत सिंह की अध्यक्षता में वकीलों ने बैठक की। बैठक में वकीलों ने अनिश्चिकालीन वर्क सस्पेंड का प्रस्ताव पारित कर दिया। बार एसोसिएशन के प्रधान एडवोकेट भगत सिंह ने कहा कि जब तक मांग पूरी नहीं होगी आंदोलन जारी रहेगा। भगत सिंह ने बताया कि इस संदर्भ में प्रदेशभर की अन्य जिला बार एसोसिएशन से सहयोग मांगा गया है। इसी सहयोग के तहत 21 सितंबर को सभी जिला बार एसोसिएशन की बैठक सोनीपत में बुलाई गई है। भगत सिंह ने बताया कि वकील के साथ मारपीट के इस मामले में जल्द ही सीएम से मुलाकात भी की जाएगी। इस दौरान उप प्रधान नीरज मलिक, राजेंद्र दहिया, आशीष वत्स, प्रेमतीर्थ, कंवल सिंह, सुखबीर दहिया सहित सैकड़ों अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उठाई तीन मांगें
एसोसिएशन ने अपनी तीन मांगें उठाई हैं। इसमें पहली मांग पुलिस कर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज करने की है। दूसरी मांग के अनुसार वकील के खिलाफ दर्ज किया गया मामला कैंसिल करने की है। वहीं तीसरी मांग कोर्ट परिसर स्थित पुलिस चौकी बंद करने की है।

ये है मामला  
वकील कुलदीप सैनी के साथ चार सितंबर की रात को मारपीट हुई थी। इस मामले में कुलदीप सैनी ने बताया था कि वह अपने चैंबर में साथियों के साथ था। रात के समय कुछ बाहरी लोग दिखाई दिये तो उसने सुरक्षा की दृष्टि से उनसे पूछताछ की। इसी दौरान उस पर हमला कर दिया गया। कुलदीप ने आरोप लगाया कि पुलिस चौकी के कर्मचारी मौके पर आए और उसे ही पकड़कर चौकी में ले गये।

इसके बाद देर रात चौकी में बिठाए रखा गया और मारपीट भी की गई। बता दें कि इस मामले में पुलिस ने एक ढाबे के कारिंदे की शिकायत के आधार पर वकील के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया  था। हालांकि बाद में वकीलों के दबाव में एसपी ने पुलिस चौकी के सभी कर्मचारियों का तबादला भी कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed