{"_id":"686188ff78118f121f0c03ba","slug":"work-on-removing-silt-deposited-near-drain-six-bridges-intensifieswork-on-removing-silt-deposited-near-drain-six-bridges-intensifies-sonipat-news-c-197-1-snp1001-138680-2025-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: ड्रेन छह के पुलों के पास जमा गाद निकालने काम तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: ड्रेन छह के पुलों के पास जमा गाद निकालने काम तेज
Mon, 30 Jun 2025 12:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 30 Jun 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
फोटो : 12 : सोनीपत में ड्रेन की सफाई का निरीक्षण करने पहुंचे मेयर राजीव जैन। स्रोत प्रवक्ता
सोनीपत। बारिश होने पर ड्रेन नंबर 6 में पानी की निकासी में रुकावट न आए इसके लिए नगर निगम ने विशेषकर पुलों के आसपास से गाद निकालने का काम शुरू करवा दिया है। मेयर राजीव जैन ने रविवार को मौके पर पहुंचकर कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने ठेकेदार को सफाई अच्छे ढंग से करने के निर्देश दिए।
मेयर ने बताया कि बारिश के दिनों में अक्सर ड्रेन के पुलों के नीचे कूड़ा-करकट एकत्र हो जाता है। इससे पानी की निकासी अवरुद्ध हो जाती है, इसलिए नगर निगम क्षेत्र में ड्रेन नंबर 6 के सभी पुलों के आसपास सफाई करवाई जा रही है।
उन्होंने बताया कि ट्रेन नंबर 6 को ढकने का 90 फीसदी काम पूरा हो चुका है। पुलों को जोड़ने के लिए 9 करोड़ की लागत से कागजी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। मेयर ने कहा कि ड्रेन नंबर 6 के साथ चावला कॉलोनी समेत अन्य कॉलोनियों के पानी निकासी के लिए डाली गई लाइन के पलक नहीं खोले गए, जिसे तुरंत खोलने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हरसंभव प्रयास है कि जलभराव की समस्या कम से कम उत्पन्न हो। बारिश के बाद ड्रेन नंबर 6 के साथ ऊबड़-खाबड़ हो चुकी जमीन को ठीक करने, बड़े-बड़े गड्ढों को भरने का अभियान चलाया जाएगा। ड्रेन के पास गंदगी डालने पर भी रोक लगाई जाएगी।