फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Work of installing pillars near the old ROB on Rohtak Road resumes

Sonipat News: रोहतक रोड पर पुराने आरओबी के पास खंभे लगाने का कार्य फिर शुरू

Wed, 08 Jan 2025 01:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 08 Jan 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
Work of installing pillars near the old ROB on Rohtak Road resumes
सोनीपत। रोहतक रोड स्थित पुराने रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) को चार पहिया वाहनों के लिए पूर्ण रूप से बंद करने के लिए खंभे लगवाने का काम दोबारा शुरू कर दिया गया है। 3 जनवरी को वाहन की टक्कर से खंभा टूटने के बाद आरओबी पर चार पहिया वाहनों का आवागमन शुरू हो गया था। इससे पहले 12 दिसंबर को आरओबी के पास खंभे लगवाकर व बड़े पत्थर रखकर मार्ग को बंद किया था, ताकि वाहन चालक आरओबी पर प्रवेश न सकें। फिलहाल आरओबी पर दोपहिया वाहन चालकों का आवागमन रहेगा।अधिकारियों का कहना है कि रोहतक रोड पर 32 वर्ष पुराना रेलवे ओवरब्रिज कमजोर पड़ रहा है। ऐसे में आमजन की सुरक्षा के चलते पुराने आरओबी से चार पहिया वाहनों की आवाजाही बंद की गई है। अब तक आरओबी को हाइट गेज या खंभे लगवाकर तीन बार बंद किया जा चुका है, लेकिन हर बार वाहन की टक्कर से हाइट गेज व खंभे टूट रहे थे। रेलवे ने मंगलवार को आरओबी के पास दोबारा गड्ढे खोदकर खंभे लगवाने का काम शुरू किया गया है, ताकि भारी वाहन व चार पहिया वाहनों का आरओबी से आवागमन पूर्ण रूप से बंद किया जा सके। वहीं चार पहिया वाहन चालक नए आरओबी से आवागमन कर सकेंगे। रोहतक रोड आरओबी भारी वाहनों की आवाजाही के लिए कितना सुरक्षित है, इसको लेकर रेलवे को आईआईटी रुड़की की सर्वे रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन

--
रोहतक मार्ग स्थित पुराने आरओबी को चार पहिया वाहन चालकों के लिए पूर्ण रूप से बंद किया गया है। फिलहाल आरओबी पर दोपहिया वाहन चालकों का आवागमन जारी रहेगा। शुक्रवार को किसी वाहन की टक्कर से खंभा टूट गया है। अब दोबारा गहरे गड्ढे खोदकर खंभे लगवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

- नरेश कुमार, सीनियर सेक्शन इंजीनियर, रेलवे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed