{"_id":"65c3c5338f0a19098e0b35a5","slug":"work-load-increased-due-to-transfer-of-eight-alms-workers-closed-the-gate-and-staged-a-strike-sonipat-news-c-197-1-snp1003-113433-2024-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: आठ एएलएम का तबादला होने से बढ़ा वर्क लोड, कर्मियों ने गेट बंद कर दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: आठ एएलएम का तबादला होने से बढ़ा वर्क लोड, कर्मियों ने गेट बंद कर दिया धरना
Wed, 07 Feb 2024 11:30 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 07 Feb 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
फोटो 16. गांव भठगांव स्थित बिजली कार्यालय परिसर में धरने पर बैठे कर्मचारी। स्रोत: कर्मचारी
सोनीपत। बिजली निगम के आठ सहायक लाइनमैन (एएलएम) का तबादला हाेने से बढ़े वर्क लोड के विरोध में बिजली कर्मियों ने भठगांव उपकेंद्र में कार्यालय का गेट बंद कर दिया और धरने पर बैठ गए। कर्मियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
प्रधान वेदांत कौशिक ने बताया कि सरकार की ओर से कर्मचारियों को परेशान किया जा रहा है। भठगांव बिजली केंद्र में तैनात आठ सहायक लाइनमैन का तबादला दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम में कर दिया गया है। जबकि उनके स्थान पर कोई नई नियुक्ति नहीं की गई है। उपकेंद्र में 20 एएलएम तैनात थे, जिसमें से 8 पक्के कर्मियों का तबादला कर दिया गया है। अब चार पक्के कर्मचारी और हरियाणा कौशल रोजगार निगम के 8 कर्मचारी रह गए है। जिससे कर्मियों पर वर्क लोड बढ़ गया है। जिससे उन्हें काम करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि वह दो दिन से धरना दे रहे हैं, लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। इस दौरान उप प्रधान तिलकराज, सचिव संदीप, कमलजीत, संदीप कुमार समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
वर्जन
कर्मचारियों का स्थानांतरण होना विभागीय कार्य है। सोनीपत सब अर्बन सर्कल से 39 कर्मियों का स्थानांतरण हुआ है। कर्मचारियों पर वर्क लोड बढ़ाने में आई परेशानी को देखते हुए मुख्यालय अवगत करा दिया है। जल्द ही कर्मचारियों की समस्या का समधान करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
-अश्विनी धनखड़, उपमंडल अभियंता, बिजली निगम