फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Women's Hockey India League: Neha Goyal crowned champion

महिला हॉकी इंडिया लीग : नेहा गोयल के सिर सजा चैंपियन का ''ताज''

Tue, 28 Jan 2025 03:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 28 Jan 2025 03:13 AM IST
विज्ञापन
Women's Hockey India League: Neha Goyal crowned champion
फोटो 07- सोनीपत के वेस्ट राम नगर निवासी ओलंपियन नेहा गोयल लीग में जीतने के बाद ट्रॉफी के साथ। स
सोनीपत। पहली बार महिला हॉकी इंडिया लीग में हरियाणवी खिलाड़ियों का जलवा रहा। इसमें सोनीपत के वेस्ट राम नगर निवासी नेहा गोयल की टीम चैंपियन बनी। उनकी कप्तानी में ओडिशा वाॅरियर्स की टीम ने विजेता की ट्रॉफी अपने नाम की। इससे प्रदेश के साथ जिले में खुशी की लहर है। ओडिशा वाॅरियर्स की टीम ने फाइनल मुकाबले में सूरमा हॉकी क्लब की टीम को 2-1 से हराया। लीग में सोनीपत के जवाहर नगर निवासी ज्याेति ने प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया। महिला हॉकी लीग में प्रदेश की 18 खिलाड़ियों ने भाग लिया था। इनमें से 11 खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता के फाइनल में अपनी प्रतिभा दिखाई। वहीं, विजेता टीम में जिले की पांच सहित प्रदेश की सात खिलाड़ी शामिल रहीं। वहीं सूरमा हॉकी क्लब में जिले की दो सहित प्रदेश की चार खिलाड़ी शामिल रहीं। विजेता टीम की कप्तान ओलंपियन नेहा गोयल ने कहा कि प्रतियोगिता का अनुभव काफी बेहतरीन रहा है। काफी कुछ सीखने को मिला है। उन्होंने कहा कि फाइनल मुकाबले में भिड़ंत से पहले सूरमा टीम के साथ तीन लीग मुकाबले खेल चुके थे। इससे वह उनकी कमजोरी व मजबूती को बखूबी जानती थी और उसी हिसाब से रणनीति बनाई। हमने अपने डिफेंस पर भरोसा रखा। विजेता टीम में हिसार की सोनिका टांडी व अन्नू और सोनीपत की निशा वारसी, साक्षी राणा, कनिका सिवाच, नंदिनी शामिल रहीं। वहीं सूरमा हॉकी क्लब की टीम से खेलते हुए सोनीपत के जवाहर नगर निवासी ज्योति रुमावत ने भी प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन किया। इसकी बदौलत उनको प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के खिताब से सम्मानित किया गया। सूरमा हॉकी क्लब की टीम में कप्तान सिरसा के गांव जोधका निवासी ओलंपियन सविता पूनिया, हिसार की शर्मिला देवी व सोनीपत की निधि शामिल रहीं।
विज्ञापन

जिले में लौटने पर होगा भव्य स्वागत
विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों का जिले में लौटने पर भव्य स्वागत किया जाएगा। लीग में सोनीपत की 11 खिलाड़ी विभिन्न चार टीमों में खेल रही थी। मनीषा, इशिका व शिल्पी डबास दिल्ली एसजी पाइपर्स में शामिल रहीं। महिमा चौधरी शरांची रार बंगाल टाइगर्स में शामिल रहीं।

फोटो 07- सोनीपत के वेस्ट राम नगर निवासी ओलंपियन नेहा गोयल लीग में जीतने के बाद ट्रॉफी के साथ। स

फोटो 07- सोनीपत के वेस्ट राम नगर निवासी ओलंपियन नेहा गोयल लीग में जीतने के बाद ट्रॉफी के साथ। स

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed