फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Women will receive medical, police, and legal assistance under one roof.

Sonipat News: महिलाओं को एक छत के नीचे मिलेगी चिकित्सा, पुलिस व कानूनी सहायता

Fri, 21 Aug 2026 01:50 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
Women will receive medical, police, and legal assistance under one roof.
फोटो : सोनीपत में वन स्टॉप सेंटर का विधिवत उद्घाटन करते विधायक नि​खिल मदान। स्रोत: सूचना विभाग
सोनीपत। महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत संचालित वन स्टॉप सेंटर का वीरवार को विधायक निखिल मदान ने उद्घाटन किया। हिंसा से प्रभावित महिलाओं और बालिकाओं को सेंटर पर चिकित्सीय, पुलिस, कानूनी और मनोवैज्ञानिक सहायता के साथ अस्थायी आश्रय भी मिलेगा। सेंटर का उद्देश्य संकट की स्थिति में महिलाओं को तत्काल सहायता और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध करवाना है।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और उन्हें आवश्यक सहायता उपलब्ध करवाना समाज और प्रशासन की सामूहिक जिम्मेदारी है। वन स्टॉप सेंटर से महिलाओं को अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि ऐसे केंद्र महिलाओं को कठिन परिस्थितियों से बाहर निकलने और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होने में मदद करेंगे।
विज्ञापन

जिला कार्यक्रम अधिकारी प्रवीन कुमारी ने बताया कि सेंटर पर महिलाओं की समस्याओं को गोपनीयता, संवेदनशीलता और सम्मान के साथ सुना जाएगा। जरूरत के अनुसार संबंधित विभागों से समन्वय कर उन्हें सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी। इस दौरान काउंसलर शिल्पी व समीक्षा, पैरामेडिकल स्टाफ राजेश सहित अन्य कर्मचारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभिन्न विभागों के बीच समन्वय से मिलेगी प्रभावी सहायता
वन स्टॉप सेंटर की इंचार्ज अंशु जैन ने बताया कि सेंटर में विभिन्न स्तरों पर आवश्यक सहायता उपलब्ध करवाने के लिए संबंधित स्टाफ की व्यवस्था की गई है। महिलाओं को उनकी आवश्यकता के अनुसार चिकित्सा, पुलिस, कानूनी एवं मनोवैज्ञानिक सहायता उपलब्ध करवाने के लिए संबंधित विभागों के साथ समन्वय किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed