फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Women were made aware of nutrition and health at the 'Angan Milan Utsav'.

Sonipat News: आंगन मिलन उत्सव में महिलाओं को पोषण और स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक

Sat, 26 Sep 2026 02:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
Women were made aware of nutrition and health at the 'Angan Milan Utsav'.
फोटो: सोनीपत के गांव मंडौरा में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के दौरान गर्भवती की गोद भराई करती जिला - फोटो : Samvad
सोनीपत। विभिन्न गांवों के आंगनबाड़ी केंद्रों में तीन दिवसीय ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार को मंडौरा और गोविंद नगर में कार्यक्रम हुए। मंडौरा में जिला परिषद चेयरपर्सन मोनिका दहिया और गोविंद नगर में मेयर राजीव जैन ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
विज्ञापन

मंडौरा में मोनिका दहिया ने लाभार्थियों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशस्ति पत्र वितरित किए तथा गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की रस्म अदा की। सांस्कृतिक कार्यक्रम और पौधरोपण भी किया गया। उन्होंने महिलाओं से पौष्टिक एवं संतुलित आहार अपनाने तथा बच्चों के पोषण और स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने का आह्वान किया।
विज्ञापन

गोविंद नगर में राजीव जैन ने कहा कि आंगन मिलन उत्सव के माध्यम से बच्चों और महिलाओं को पोषण, स्वास्थ्य और विभिन्न जनकल्याणकारी सेवाओं की जानकारी दी जा रही है। रेसिपी प्रतियोगिता में महिलाओं ने पौष्टिक व्यंजनों की रेसिपी प्रस्तुत की। कार्यक्रम में बच्चों और महिलाओं को फल व मिठाइयां भी वितरित की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed