{"_id":"677d8c62a3cca03e5c0dad17","slug":"women-showed-talent-in-sports-competitions-sonipat-news-c-197-1-snp1007-130453-2025-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: खेलकूद स्पर्धा में महिलाओं ने दिखाई प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: खेलकूद स्पर्धा में महिलाओं ने दिखाई प्रतिभा
Wed, 08 Jan 2025 01:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 08 Jan 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। गोहाना रोड स्थित सुभाष स्टेडियम में महिला एवं बाल विकास विभाग की तरफ से खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसकी शुरुआत बतौर मुख्यातिथि एसडीएम अमित कुमार ने की।
प्रतियोगिता में बतौरविशिष्ट अतिथि परियोजना अधिकारी प्रवीण कुमारी ने शिरकत की। इसमें सोनीपत ग्रामीण-1 खंड के गांवों की 18 वर्ष से ऊपर की लड़कियों व महिलाओं ने भाग लिया।
महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी गीता गहलावत ने बताया कि म्यूजिकल चेयर्स स्पर्धा में गांव माच्छरी की कुसुम ने प्रथम, चमेली ने द्वितीय व गांव बागड़ की रिया ने तृतीय स्थान हासिल किया। 30 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं की डिस्कस थ्रो स्पर्धा में गांव जाहरी की सुरेश प्रथम स्थान पर, गांव हुल्लाहेड़ी की सुनीता दूसरा स्थान पर व गांव माच्छरी की अमलेश तीसरा स्थान पर रही। साथ ही 100 मीटर दौड़ में गांव जाहरी की कविता ने प्रथम, गांव तिहाड़ कलां की रश्मी ने द्वितीय और गांव जुआं की पूजा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। उन्होंने बताया कि 18 से 30 वर्ष की आयु की महिलाओं की 300 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान मोहाना की तन्नु, गांव बड़वासनी की अंजु ने द्वितीय व गांव जुआं की शिवानी ने तृतीय स्थान हासिल किया। उन्होंने बताया कि 400 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान पर गांव जुआं की मेघा, द्वितीय स्थान पर जुआं की प्रियंका तथा तृतीय स्थान पर गांव शहजादपुर की सपना ने प्राप्त किया। इसके अलावा पांच किलोमीटर साइकिल दौड़ में प्रथम स्थान पर गांव बड़वासनी की मंजू, दूसरे स्थान पर गांव किलोहडद की सुरक्षा व तीसरे स्थान पर गांव रोलद की पूजा रही।