फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Women's Softball Competition: Savitri Bai Phule University beat HNU Gujarat

महिला सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता : सावित्री बाई फुले विवि ने एचएनयू गुजरात को हराया

Fri, 11 Mar 2022 01:59 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 01:59 AM IST
विज्ञापन
Women's Softball Competition: Savitri Bai Phule University beat HNU Gujarat
प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते कुलपति प्रो. राजेंद्र क? - फोटो : Sonipat
मुरथल स्थित दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीसीआरयूएसटी) में वीरवार को अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय महिला सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता का आगाज हुआ। प्रतियोगिता में देश के 50 विश्वविद्यालयों की टीमें भाग ले रही हैं। पहले दिन सावित्री बाई फुले विवि की टीम ने एचएनयू गुजरात को हराया।
विज्ञापन

मुरथल विवि के कुलपति प्रो. राजेंद्र कुमार अनायत ने कहा कि हमारी बेटियां भी बेटों से कम नहीं है। देश की बेटियां हर क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन कर देश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर रही हैं। यही कारण है कि चाहे एशियाई खेल हो या ओलंपिक खेल, सभी में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर देश का नाम बेटियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के खेल निदेशक व प्रतियोगिता के आयोजक सचिव डॉ. बीरेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि प्रतियोगिता के दौरान सभी प्रतिभागी टीमों ने बेहतर खेल दिखाया। इस दौरान प्रतियोगिता के आयोजक सचिव व विश्वविद्यालय के खेल निदेशक डॉ. बिरेंद्र सिंह हुड्डा, प्रो. पवन दहिया व पंजाब विवि के खेल उपनिदेशक डॉ. राकेश मलिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह रहा परिणाम
पहला मुकाबला : सावित्री बाई फुले विश्वविद्यालय, पुणे और एचएनयू गुजरात की टीमों के बीच खेला गया, जिसमें सावित्री बाई फुले की टीम ने एकतरफा मुकाबले में 14-0 से जीत हासिल की
दूसरा मुकाबला : कोटा विश्वविद्यालय, राजस्थान व जेआरएन विश्वविद्यालय, राजस्थान की टीमों के बीच खेला गया। कोटा विश्वविद्यालय की टीम ने जेआरएन विश्वविद्यालय, राजस्थान की टीम को 10-0 से पराजित किया।
तीसरा मुकाबला : कुम्पु विश्वविद्यालय, सिमोगा और एमएल सुखाड़िया विश्वविद्यालय, उदयपुर की टीमों बीच खेला गया। कुम्पु विवि की टीम ने एमएल सुखाड़िया विवि की टीम को कड़े संघर्ष में 6-5 से हराया।
चौथा मुकाबला : एमजी कोट्यम विश्वविद्यालय, केरल और संत गोडेज बाबा विश्वविद्यालय, अमरावती की टीमों के बीच हुआ। इसमें एमजी कोट्यम विवि ने संत गोडेज बाबा विवि को 10-2 से हराया।
पांचवां मुकाबला : कोलकाता विश्वविद्यालय, कोलकाता व बीकानेर विश्वविद्यालय, राजस्थान की टीमों के बीच खेला गया। कोलकाता विवि की टीम ने बीकानेर विवि की टीम को एकतरफा 10-0 से हराया।
छठा मुकाबला : एमडीएस विश्वविद्यालय, अजमेर और गोंडवाना विश्वविद्यालय, गोंडवाना की टीमों के बीच खेला गया। एमडीएस विवि ने गोंडवाना विवि को 10-0 से पराजित किया।
सातवां मुकाबला : राजस्थान विश्वविद्यालय, राजस्थान और आरटीएम विश्वविद्यालय, नागपुर की टीमों के बीच खेला गया। राजस्थान विवि ने आरटीएम विवि ो 17-6 से हराया।
आठवां मुकाबला : डीएवी विश्वविद्यालय, इंदौर और आरजेपी विवि भोपाल की टीमों के बीच हुआ। इसमें डीएवी विविने आरजेपी की टीम को 10-0 से मात दी।
नौवां मुकाबला : पीडीवीएस विवि, सीकर और बाहरकुला विवि, भोपाल की टीमों के बीच खेला गया। पीडीवीएस ने बाहरकुला को 10-0 से हराया।
दसवां मुकाबला : नॉर्थ महाराष्ट्र विश्वविद्यालय, जलगांव और अटल बिहारी विश्वविद्यालय, बिलासपुर की टीमों के बीच खेला गया। नॉर्थ महाराष्ट्र की टीम ने अटल बिहारी विवि की टीम को 11-0 से पराजित किया।
11वां मुकाबला : गुजरात विश्वविद्यालय और गुजरात तकनीकी विश्वविद्यालय की टीमों के बीच खेला गया। गुजरात विवि की टीम ने गुजरात तकनीकी विवि को 10-0 से हराया।
12वां मुकाबला : जयनारायण दास विवि, जोधपुर और कुनुर विवि कुनुर के बीच खेला गया। जयनारायण दास की टीम ने कुनुर को 11-2 से पराजित किया।
13वां मुकाबला : एसआरटीएम विश्वविद्यालय, नांदेड़ और बीकेएनएम विश्वविद्यालय, डूंगरपुर के बीच खेला गया। एसआरटीएम ने बीकेएनएम को 17-1 से हराया।
14वां मुकाबला : एमडीयू, रोहतक और एमजेपी विश्वविद्यालय, बरेली की टीमों के बीच खेला गया। एमडीयू, रोहतक की टीम ने एमजेपी विवि, बरेली की टीम को एकतरफा 13-0 से पराजित किया।

15वां मुकाबला : मुंबई विश्वविद्यालय, मुंबई और पैसिफिक विश्वविद्यालय, उदयपुर के बीच खेला गया। मुंबई विवि की टीम ने पैसिफिक विवि की टीम को 10-0 से पराजित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed