{"_id":"5d7e96de8ebc3e93a553d47f","slug":"women-protest-against-illegal-wine-supply-sonipat-news-rtk5181103176","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध शराब बिक्री पर जांटी कलां की महिलाओं का गुस्सा फूटा, एकजुट होकर घंटों हंगामा कर निकाला जुलूस, पोस्टर भी लगाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध शराब बिक्री पर जांटी कलां की महिलाओं का गुस्सा फूटा, एकजुट होकर घंटों हंगामा कर निकाला जुलूस, पोस्टर भी लगाए
विज्ञापन
गांव जांटी कलां में अवैध शराब बिक्री का आरोप लगाकर रोष जताती महिलाएं व अन्य ग्रामीण।
- फोटो : Sonipat
सोनीपत/कुंडली। गांव जांटी कलां में शराब की अवैध रूप से हो रही बिक्री के खिलाफ महिलाओं ने रविवार को जमकर हंगामा किया। महिलाओं ने एकजुट होकर गांव में जुलूस निकाला और रोष प्रकट किया। महिलाओं ने गांव में पोस्टर भी लगाए, जिन पर पांच लोगों के नाम लिखकर उन पर शराब तस्करी का आरोप लगाया है।
महिलाओं का आरोप है कि प्रशासन अवैध शराब की बिक्री रोकने के लिए कोई पहल नहीं कर रहा है। महिलाओं ने पंचायत को बिक्री रोकने का अल्टीमेटम दिया तो सरपंच ने पुलिस को शिकायत दी, जिस पर पुलिस ने छापा भी मारा, लेकिन वहां कोई शराब नहीं मिली। पुलिस का कहना है कि अवैध शराब नहीं बिकने दी जाएगी।
गांव जांटी कलां की दर्जनों महिलाएं एकजुट होकर गांव में अवैध रूप से बेची जा रही शराब के खिलाफ गलियों में उतर आईं। महिलाओं ने जुलूस निकालकर जमकर रोष जताया। उनका आरोप था कि अवैध शराब की बिक्री से युवाओं का भविष्य बर्बाद हो रहा और उनके पति शराब के नशे में अक्सर उनके साथ मारपीट करते हैं। महिलाओं ने गांव में इसे लेकर पोस्टर भी चिपका दिए, जिसमें लिखा गया है कि गांव में अवैध शराब की बिक्री हो रही है। जिससे घरों में झगड़े हो रहे हैं। महिलाएं और बच्चे घरेलू हिंसा का शिकार हो रहे हैं। युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है। वे चोरी की तरफ भी अग्रसर हो रहे हैं। गांव की पंचायत इस दिशा में कोई ठोस पहल नहीं कर रही है। पंचायत को एक सप्ताह के अंदर अवैध शराब की बिक्री पर पूर्ण रूप से रोक लगानी चाहिए। महिलाओं ने गांव में जुलूस भी निकाला।
विज्ञापन
महिलाएं बोलीं, पूर्ण प्रतिबंध होने तक जारी रहेगा आंदोलन
महिलाओं ने इसे लेकर गांव में पोस्टर चिपकाए हैं, जिस पर उन्होंने अवैध शराब की बिक्री किए जाने की बात लिखी है। महिलाओं ने गांव में जो पोस्टर चिपकाए हैं उन पर पांच लोगों के नाम लिखे हैं। उन पर गांव में अवैध शराब बिक्री करने का आरोप लगाया है। महिलाओं ने लिखा है कि जब तक पूर्ण रूप से अंकुश नहीं लग जाएगा उनका आंदोलन जारी रहेगा।
शिकायत मिलने पर मारा छापा, वहां कुछ नहीं मिला
गांव में अवैध शराब बेचे जाने की शिकायत रविवार को पंचायत की तरफ से मिली थी। जिस पर तुरंत गांव में पुलिस टीम भेजकर रेड कराई गई। हालांकि वहां पर कुछ नहीं मिला है। पुलिस आबकारी विभाग की टीम के साथ मिलकर कार्रवाई करेगी। किसी सूरत में अवैध शराब तस्करी सहन नहीं की जाएगी।
रवींद्र कुमार, थाना प्रभारी कुंडली।