{"_id":"681bbbe29624d0eb100bc1e0","slug":"womans-abortion-happened-after-taking-mtp-kit-medical-store-sealed-sonipat-news-c-197-1-snp1003-136326-2025-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: एमटीपी किट लेने से हुआ महिला का गर्भपात, मेडिकल स्टोर सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: एमटीपी किट लेने से हुआ महिला का गर्भपात, मेडिकल स्टोर सील
विज्ञापन
फोटो 21: सोनीपत के देवडू रोड पर मेडिकल स्टोर सील कराने के बाद उपस्थित स्वास्थ्य विभाग की टीम। स
सोनीपत। गांव देवडू की महिला ने गर्भ गिराने के लिए बुधवार सुबह मेडिकल स्टोर से एमटीपी किट खरीदी। रक्तस्राव ज्यादा होने से गर्भपात हो गया और परिजनों ने उसे जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया। महिला से मामले की जानकारी मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने देवडू रोड स्थित मेडिकल स्टोर पर छापा डाला और कागजी कार्रवाई करते हुए मेडिकल स्टोर सील कर दिया।
गांव देवडू की गर्भवती ने बुधवार सुबह ही देवडू रोड स्थित त्यागी मेडिकल एजेंसी से एमटीपी किट खरीदी थी। उस दौरान मेडिकल स्टोर संचालक ने बिना मेडिकल प्रिस्क्रिप्शन के अवैध रूप से एमटीपी किट बेची। गाेली खाने के बाद महिला का गर्भपात हो गया। प्रसूति विभाग के भर्ती होने के बाद महिला ने स्वास्थ्य विभाग को यह घटना बताई।
उसके बाद सिविल सर्जन डाॅ. ज्योत्सना ने एक विशेष जांच टीम का गठन किया। टीम में पीसी पीएनडीटी के नोडल अधिकारी डाॅ. सुमित कौशिक, डाॅ. नितिन और औषधि नियंत्रण अधिकारी संदीप हुड्डा शामिल रहे। टीम ने देवडू रोड पर मेडिकल स्टोर पर छापा डाला और टीम ने मौके पर एमटीपी किट जब्त की और फार्मेसी का पूरा रिकार्ड खंगाला।
विज्ञापन
इसके बाद टीम ने मेडिकल स्टोर सील कर दिया है। रिकाॅर्ड में खामियां मिलने व एमटीपी किट बेचने के मामले में सेक्टर-27 थाना पुलिस को मेडिकल स्टोर संचालक के खिलाफ शिकायत दी। संदीप हुड्डा ने बताया कि जिले में एमटीपी किट की अवैध रूप से बिक्री रोकने के लिए कार्रवाई जारी रहेगी।