फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Woman working in canteen strangulated to death, body found in mustard field

Sonipat News: कैंटीन में काम करने वाली महिला की चुनरी से गला घोंटकर हत्या, सरसों के खेत में मिला शव

Thu, 02 Mar 2023 11:14 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 02 Mar 2023 11:14 PM IST
विज्ञापन
Woman working in canteen strangulated to death, body found in mustard field
गोहाना। गांव उजाले खां के सरसों के खेत में पुलिस ने महिला का शव बरामद किया है। महिला की गला दबाकर हत्या करने के बाद शव को खेत में फेंक दिया गया। महिला बीपीएस महिला मेडिकल कॉलेज की कैंटीन में खाना बनाने का काम करती थी। आरोपियों ने महिला के पति को शव खुर्द-बुर्द करने के लिए रुपये देने का झांसा दिया तो मामले का खुलासा हो सका। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने गांव के चार लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

गांव खानपुर कलां निवासी राजू ने सिटी थाना गोहाना पुलिस को बताया कि उनकी पत्नी पूनम (28) बीपीएस महिला मेडिकल कॉलेज की कैंटीन में खाना बनाने का काम करती थी। वह 28 फरवरी को सुबह ड्यूटी पर गई थी। राजू ने बताया कि उनकी अपनी पत्नी से दोपहर तक मोबाइल पर दो बार बातचीत हुई। दोपहर के बाद पूनम का मोबाइल बंद हो गया और उनसे संपर्क नहीं हो पाया। राजू का कहना है कि वीरवार को गांव का रघुबीर सिंह, आजाद सिंह और उसका बेटा सुमित उनके पास आए और बताया कि उनकी पत्नी गोहाना के निकट के गांव में एक कमरे में है। वह उसे उनकी पत्नी से मिलवाने की बात कहकर अपने साथ बाइक पर बैठाकर गोहाना ले आए। उसके बाद राजू को गोहाना में रोहतक-पानीपत हाईवे के पास गांव गढ़ी उजाले खां के सरसों के खेत में ले गए। वहां उनकी पत्नी पूनम का शव पड़ा था और गले में चुनरी लिपटी थी। तीनों ने उसे शव को खुर्द-बुर्द करने के लिए 8-10 लाख रुपये देने की बात कही। साथ ही कहा कि शव को नहर में फेंक देंगे और कह देंगे कि पूनम घर से भाग गई थी। बाद में शव मिलने पर कह देंगे कि डूबने से मौत हो गई। राजू घटनास्थल से घर आ गया गया और उसके बाद पुलिस को सूचना दी। शहर थाना से पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को नागरिक अस्पताल गोहाना भिजवाया। राजू ने पुलिस को दी शिकायत में गांव के सुमित, प्रमोद, आजाद और काला पर उनकी पत्नी की हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि उनकी पत्नी की चुनरी से गला दबाकर हत्या की है। चारों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

महिला का शव खेत में पड़ा मिला है। पति ने गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। जिस पर चार लोगों को नामजद किया गया है। मामले में गहनता से जांच कर कार्रवाई की जाएगी। - नीरज कुमार, थाना प्रभारी, सिटी गोहाना
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed