फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Woman stole 84.5 gram gold bracelet from showroom

Sonipat News: शोरूम से 84.5 ग्राम सोने के कंगन चोरी कर ले गई महिला

Sun, 03 Nov 2024 03:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 03 Nov 2024 03:21 AM IST
विज्ञापन
Woman stole 84.5 gram gold bracelet from showroom
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सोनीपत। धनतेरस के दिन सुभाष चौक स्थित निक्की ज्वेलर्स शोरूम से 84.5 ग्राम के सोने के कंगन चोरी की घटना हुई। जब सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई तो आभूषण देखती तीन महिलाएं नजर आ रही हैं। इनमें से एक महिला कंगन चोरी करती नजर आ रही है। इस मामले में सिविल लाइन थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

सुभाष चौक स्थित निक्की ज्वेलर्स शोरूम संचालक विनोद जैन ने सिविल लाइन थाना पुलिस को बताया कि उनके शोरूम से सोने के कंगन चोरी किए गए हैं। उन्होंने बताया कि 29 अक्तूबर को धनतेरस के दिन दुकान पर भीड़ लगी थी। सुबह करीब 11 बजे दुकान पर तीन महिलाएं आभूषण खरीदने आई थी। महिलाओं ने आभूषण देखने के दौरान सेल्स गर्ल को झांसा देकर 84.5 ग्राम के सोने के कंगन चोरी कर लिए। कंगन की कीमत करीब साढ़े छह लाख रुपये हैं। दो महिलाओं ने सेल्स गर्ल को उलझाए रखा और एक अन्य ने कंगन उठाकर छिपा लिए। बाद में जब बिक्री किए गए स्टॉक का हिसाब किया गया तो कंगन की चोरी का पता लगा। उन्होंने दुकान में लगे सीसीटीवी की रिकॉर्डिंग खंगाली तो सच्चाई सामने आ गई।
विज्ञापन


उन्होंने महिलाओं के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास किया, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। इसके बाद पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




दुकानदार का आरोप है कि जब उन्होंने सीसीटीवी की जांच की तो एक महिला कंगन उठाते दिख रही है। वह पहले कंगन के बॉक्स पर हाथ रखकर उन्हें देखने लगती है। तभी साथ बैठी बुजुर्ग महिला भी कंगन के बॉक्स पर हाथ रख देती है। तभी पहले हाथ रखने वाली महिला कंगन उठाकर उसे छिपा लेती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed