फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Woman returning from cattle shed crushed by school bus, dies

Sonipat News: पशुबाड़े से लौट रही महिला को स्कूल बस ने कुचला, मौत

Mon, 01 Apr 2024 02:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 01 Apr 2024 02:33 AM IST
विज्ञापन
Woman returning from cattle shed crushed by school bus, dies
सोनीपत। गांव शाहपुर तुर्क में पशुबाड़े में पशुओं को बांधकर लौट रही महिला को निजी स्कूल बस ने कुचल दिया। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने निजी बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


गांव शाहपुर तुर्क की रहने वाली सुरेशी देवी (38) शनिवार को अपने पशुओं को लेकर पशुबाड़े में गई थी। वहां पर पशुओं को बांधने व अन्य कार्य निपटाने के बाद वह पैदल घर की तरफ आ रही थी। इसी दौरान उन्हें निजी स्कूल की बस ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गई। बताया जा रहा है मिनी स्कूल बस चालक मौके से भाग निकला। ग्रामीणों ने महिला को नागरिक अस्पताल में पहुंचाया, जहां पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है। पुलिस ने निजी बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन




तीन बच्चों की मां थी सुरेशी

नागरिक अस्पताल में पहुंचे ग्रामीणों ने बताया कि हादसे का शिकार हुई सुरेशी के पास तीन बच्चे है। जिसमें करीब 16 साल की सबसे बड़ी बेटी है। उसके बाद बेटा और सबसे छोटी बेटी है। उनके पति सुरेंद्र सिंह बैटरी की दुकान पर काम करते हैं। महिला पशुपालन कर परिवार की आर्थिक मदद करती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed