फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Woman filed a case of shooting against unknown

महिला ने अज्ञात पर दर्ज कराया गोली मारने का मुकदमा

Thu, 09 Sep 2021 01:23 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 09 Sep 2021 01:23 AM IST
विज्ञापन
Woman filed a case of shooting against unknown
खरखौदा-दिल्ली रोड पर महिला को गोली मारकर घायल करने के मामले में पुलिस ने अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया है। महिला का आरोप है कि कार सवार ने ओवरटेक कर आगे जाकर गोली चलाई थी। साथ ही महिला ने बताया है कि वारदात के दौरान वह खुद कार चला रही थी और सिर में गोली लगने के बावजूद वह कार को 100 मीटर तक चलाती रही। उसके बाद कार को नियंत्रित कर रोका था।
विज्ञापन

दिल्ली के रोहिणी की सोफिया ने पुलिस को बताया कि उसने वर्ष 2017 में विक्रम के साथ प्रेम विवाह किया था। उसके प्रेम विवाह से न केवल उसके माता-पिता, बल्कि ससुराल पक्ष से भी किसी को एतराज नहीं है। उसकी ढाई वर्ष की बेटी भी है। सोमवार को वह हांसी से दिल्ली के लिए चले थे। कार को वह खुद चला रही थी, जबकि उसकी बेटी उसके साथ वाली सीट पर बैठी थी और पति विक्रम पिछली सीट पर बैठे हुए थे। जब वह खरखौदा से दिल्ली मार्ग पर पहुंचे तो पीछे से एक कार चालक ने उन्हें ओवरटेक किया। उसके देखते ही देखते कार से एक युवक नीचे उतरा और उसने पिस्तौल निकालते हुए उस पर गोली चला दी थी। गोली उसके माथे में जा लगी, लेकिन उसने कार को नहीं रोका।
विज्ञापन

गनीमत रही कि वारदात में आगे बैठी सोनिया की बेटी बाल-बाल बच गई। करीब 100 मीटर आगे जाकर उसने कार को रोका, जिसके बाद उसके पति ने कार चलाई और उसे इलाज के लिए डॉ. भीमराव आंबेडकर अस्पताल में पहुंचाया। यहां से उसे दिल्ली के एलएनजेपी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। सोफिया ने अज्ञात व्यक्ति पर उसके व पति के साथ रंजिश रखते हुए हमला करने का आरोप लगाया है। शिकायत पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed