फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Woman fell while boarding train, RPF jawan saved her life

ट्रेन में सवार होते हुए गिरी महिला, आरपीएफ जवान ने बचाई जान

Sat, 09 Jul 2022 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jul 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Woman fell while boarding train, RPF jawan saved her life
सोनीपत। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर गीता जयंती एक्सप्रेस में सवार हो रही एक महिला अचानक गिर पड़ी और प्लेटफार्म व ट्रेन के बीच में फंस गई। महिला लापरवाही बरतते हुए स्टेशन से चल रही ट्रेन में सवार होने का प्रयास कर रही थी। प्लेटफार्म पर तैनात आरपीएफ जवान ने महिला को रोकने का प्रयास भी किया, लेकिन वह नहीं मानी और चलती ट्रेन में चढ़ने के प्रयास में गिर पड़ी। जवान ने तुरंत ट्रेन को रुकवाया। जिसके बाद पटरी व प्लेटफार्म के बीच फंसी महिला को बाहर निकाला जा सका। जिससे उसकी जान बच गई।
विज्ञापन

सोनीपत रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक से चली गीता जयंती एक्सप्रेस में महिला ने चढ़ने का प्रयास किया तो वह गिर गई। घटना वीरवार शाम की है। प्लेटफार्म नंबर एक पर आरपीएफ जवान नरेंद्र व सुमन ड्यूटी दे रहे थे। कुरुक्षेत्र से खजुराहो जाने वाली गाड़ी संख्या 11842 गीता जयंती एक्सप्रेस शाम करीब 4:30 बजे सोनीपत स्टेशन पर पहुंची थी। दो मिनट के ठहराव के बाद ट्रेन गंतव्य की तरफ जाने लगी तो अचानक एक महिला भागकर आई और ट्रेन में सवार होने लगी। तब तक ट्रेन गति पकड़ने लगी थी। चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास कर रही महिला को प्लेटफार्म पर तैनात आरपीएफ जवान नरेंद्र ने आवाज देकर चलती ट्रेन से दूर होने को कहा, लेकिन महिला उनकी बात को अनसुना कर ट्रेन में सवार होने लगी। तभी वह प्लेटफार्म पर गिर पड़ी और प्लेटफार्म व ट्रेन के बीच फंस गई। महिला को प्लेटफार्म व पटरी के बीच गिरता देख नरेंद्र ने शोर मचा दिया। नरेंद्र का शोर सुनकर लोगों ने भी शोर मचा दिया। जिस पर चालक ने ट्रेन को रोक दिया। इस पर नरेंद्र व सुमन ने तुरंत महिला को प्लेटफार्म व ट्रेन के बीच से निकाला। जिससे उसकी जान बच गई। महिला सोनीपत से मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जा रही थी। महिला की पहचान टीकमगढ़ के गांव ढिकोड़ा निवासी अंबो के रूप में हुई। चोटिल नहीं होने के कारण महिला को ट्रेन में सवार कर उसे गंतव्य को रवाना कर दिया गया। महिला के ट्रेन से गिरने का सीसीटीवी फुटेज का वीडियो शनिवार को वायरल हो गया।
विज्ञापन

इंसेट
आरपीएफ जवान नहीं दिखाते तत्परता तो जा सकती थी जान
रेलवे स्टेशन पर तैनात आरपीएफ जवान नरेंद्र ने महिला को जब चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास करते देखा तो आवाज लगाकर ट्रेन से दूर होने को कहा। महिला ने आरपीएफ जवान की बात नहीं मानी। ट्रेन में चढ़ने के प्रयास में महिला का पैर फिसला और वह प्लेटफार्म पर गिर पड़ी और ट्रेन के साथ खिंचती चली गई। आरपीएफ जवान नरेंद्र ने तत्परता दिखाई और आवाज लगाकर ट्रेन को रुकवाया। जिसके बाद आरपीएफ कर्मी नरेंद्र व सुमन ने प्लेटफार्म व ट्रेन के बीच फंसी महिला को बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
सोनीपत स्टेशन से चलती ट्रेन में चढ़ने के प्रयास में एक महिला प्लेटफार्म पर गिर पड़ी। प्लेटफार्म व ट्रेन के बीच में फंस गई। प्लेटफार्म पर तैनात आरपीएफ जवान नरेंद्र व सुमन ने तत्परता दिखाते हुए ट्रेन को रुकवाया और महिला को बाहर निकाला। जिससे महिला की जान बच सकी। बाद में महिला को ट्रेन में बैठाकर गंतव्य को रवाना किया गया।
युद्धवीर सिंह, थाना प्रभारी, आरपीएफ, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed