फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Woman fell between platform and tracks while boarding a moving train at Sonipat railway station

Sonipat: चलती ट्रेन में सवार होते समय प्लेटफार्म और पटरियों के बीच में गिरी महिला, आरपीएफ जवान ने बचाई जान, वीडियो वायरल  

Sat, 09 Jul 2022 02:32 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 09 Jul 2022 02:32 PM IST
सार

महिला सोनीपत से मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जा रही थी। महिला की पहचान टीकमगढ़ के गांव ढिकोड़ा निवासी अंबो के रूप में हुई। चोटिल नहीं होने के कारण महिला को ट्रेन में बिठाकर उसे गंतव्य की तरफ रवाना कर दिया गया।

विज्ञापन
Woman fell between platform and tracks while boarding a moving train at Sonipat railway station
सोनीपत में चलती ट्रेन में चढ़ने के प्रयास में गिरी महिला। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

सोनीपत रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर गीता जयंती एक्सप्रेस में सवार हो रही एक महिला अचानक प्लेटफार्म और ट्रेन की पटरियों के बीच गिर गई। महिला लापरवाही बरतते हुए स्टेशन से चल रही ट्रेन में सवार होने का प्रयास कर रही थी। प्लेटफार्म पर नियुक्त आरपीएफ कर्मी ने महिला को रोकने का प्रयास भी किया, लेकिन वह नहीं मानी। इस पर कर्मी ने तुरंत ट्रेन को रुकवाया और पटरी-प्लेटफार्म के बीच फंसी महिला को बाहर निकाला। घटना गुरुवार शाम की है। 

विज्ञापन


गुरुवार शाम सोनीपत स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर आरपीएफ जवान नरेंद्र व सुमन ड्यूटी दे रहे थे। शाम को गीता जयंती एक्सप्रेस सोनीपत स्टेशन पर पहुंची थी। ट्रेन जब दो मिनट रुकने के बाद गंतव्य की तरफ जाने लगी तो अचानक एक महिला भागकर आई और ट्रेन में सवार होने लगी। तब तक ट्रेन गति पकड़ चुकी थी। महिला को वहां नियुक्त आरपीएफ जवान नरेंद्र ने आवाज देकर चलती ट्रेन से दूर होने को कहा, लेकिन महिला उनकी बात को अनदेखा कर ट्रेन में सवार होने लगी। इसी दौरान वह प्लेटफार्म व ट्रेन की पटरी के बीच गिर गई। महिला को प्लेटफार्म व पटरी के बीच गिरता देख नरेंद्र ने शोर मचा दिया। 
विज्ञापन


शोर सुनचालक ने ट्रेन को रोक दिया। इस पर नरेंद्र व सुमन ने तुरंत महिला को प्लेटफार्म व रेल की पटरी के बीच से निकाला। महिला की जान बच गई है। महिला सोनीपत से मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जा रही थी। महिला की पहचान टीकमगढ़ के गांव ढिकोड़ा निवासी अंबो के रूप में हुई। चोटिल नहीं होने के कारण महिला को ट्रेन में बिठाकर उसे गंतव्य की तरफ रवाना कर दिया गया। महिला के ट्रेन से गिरने का सीसीटीवी फुटेज का वीडियो शनिवार को वायरल हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed