फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Woman fed up with husband's torture consumes poison

Sonipat News: पति की प्रताड़ना से तंग महिला ने खाया जहर

Wed, 07 May 2025 01:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 07 May 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
Woman fed up with husband's torture consumes poison
गोहाना। गांव घड़वाल की महिला ने पति पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि अक्सर उसकी पिटाई की जाती है, जिससे तंग आकर उसने चूहा मारने की दवा खा ली। साथ ही पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


उमा ने पुलिस को बताया कि उनकी दो बेटियां हैं। उनका पति रोजाना शराब पीकर उनके साथ मारपीट करता है। रविवार शाम को वह पति की पिटाई के डर से बस अड्डे की तरफ जा रही थी। इसी बीच पति ने उनका रास्ता रोककर पिटाई की और जान से मारने की धमकी दी। उसने परेशान होकर सोमवार को घर में चूहा मारने की दवा निगल ली और उसके बाद पुलिस को कॉल कर दी। पुलिस की टीम घर पर पहुंची और उन्हें नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से उन्हें भगत फूल सिंह राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया। बरोदा थाना पुलिस ने महिला के बयान पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed