{"_id":"696beb4cceb381c6190d6e2d","slug":"woman-dies-under-suspicious-circumstances-while-bathing-in-bathroom-sonipat-news-c-197-1-snp1001-148323-2026-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: बाथरूम में नहाते समय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: बाथरूम में नहाते समय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Sun, 18 Jan 2026 01:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sun, 18 Jan 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। टीडीआई किंग्सबरी सोसायटी, कुंडली के फ्लैट में किराये पर रहने वाली राजस्थान के झुंझुनूं जिले की रहने वाली सोनू कुमारी (33) की शुक्रवार को बाथरूम में नहाते समय संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में गैस गीजर चलने और बाथरूम में वेंटिलेशन न होने से दम घुटने से मौत का शक है।
महिला के मरने की सूचना मिलने पर कुंडली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। पोस्टमार्टम के रिपोर्ट आने के बाद मौत की सही वजह पता चल सकेगी।
कुंडली थाना पुलिस को दी शिकायत में झुंझुनू जिले के रहने वाले आनंद ने बताया कि वह कुंडली की एक फैक्टरी में काम करते हैं। शुक्रवार को वह ड्यूटी पर गए हुए थे। शाम को जब लौटकर आए तो देखा कि बाथरूम अंदर से बंद था। कई बार आवाज लगाने पर भी सोनू ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी तो उन्होंने बाथरूम का दरवाजा तोड़ दिया।
उन्होंने देखा कि सोनू अंदर बेसुध पड़ी थी। वह उसे तुरंत अस्पताल लेकर गए जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि महिला नहाते समय बाथरूम में लगे गैस गीजर का उपयोग कर रही थीं।
विज्ञापन
बाथरूम में वेंटिलेशन की व्यवस्था नहीं थी जिससे ऑक्सीजन की कमी हो गई और कार्बन मोनोऑक्साइड गैस के कारण दम घुटने से जान चली गई। आनंद और सोनू कुमारी की शादी वर्ष 2023 में हुई थी मगर अभी उनकी कोई संतान नहीं थी।
चिकित्सक बोले-वेंटिलेशन अत्यंत आवश्यक
जिला नागरिक अस्पताल के फिजिशियन डॉ. शैलेंद्र राणा ने बताया कि बाथरूम में गैस गीजर का उपयोग करते समय पर्याप्त वेंटिलेशन अत्यंत आवश्यक है। बंद स्थान में गैस गीजर चलाने से कार्बन मोनोऑक्साइड गैस बन सकती है, जो बेहद खतरनाक होती है। इसके प्रभाव से व्यक्ति नहाते समय अचानक बेहोश हो सकता है। समय पर सहायता न मिलने पर उसकी जान भी जा सकती है।
पहले ही हो चुका हादसा
खरखौदा के वार्ड-2 में रहने वाली मंजू की 28 दिसंबर, 2025 को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। ससुराल पक्ष का कहना था कि मंजू की मौत प्रथम तल पर नहाने के दौरान गीजर से गैस चढ़ने के कारण हुई है। विवाहिता के मायका पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी। मामले में अभी पुलिस की जांच जारी है।
महिला का शव बाथरूम में मिला था। पति ने दरवाजा तोड़कर शव को निकाला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल पाएगा। परिवार को अंदेशा है कि बाथरूम में गैस गीजर लगा होने व वेंटिलेशन बेहतर नहीं होने के चलते महिला की मौत हुई है। -इंस्पेक्टर सेठी मलिक, थाना प्रभारी, कुंडली।