फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Woman dies, husband and acquaintance serious in road accident

Sonipat News: सड़क हादसे में महिला की मौत, पति और परिचित गंभीर

Tue, 22 Oct 2024 10:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 22 Oct 2024 10:57 PM IST
विज्ञापन
Woman dies, husband and acquaintance serious in road accident
राई। गांव सफियाबाद के पास की टक्कर से रेहड़ी सवार महिला की मौत हो गई और उनके पति व परिचित घायल हो गए। घायलों को पीजीआई रोहतक में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मूलरूप से बिहार के जिला सहरसा के गांव बसौना निवासी बुटली शर्मा ने बताया कि वह अपनी पत्नी व पांच बच्चों के साथ हाल में गांव सफियाबाद में रहते हैं। वह मेहनत मजदूरी करते हैं। वह अपनी पत्नी सजना देवी के साथ रात को मजदूरी कर लौट रहे थे। रास्ते में धर्मकांटा के पास उनके परिचित बाबू अपनी रिक्शा रेहड़ी लेकर आ गए। वह सब्जी बेचते हैं। उन्होंने उनकी रिक्शा रेहड़ी में लिफ्ट ले ली। जब वह गांव के पास पहुंचे तो उनकी रिक्शा को कार ने टक्कर मार दी। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को नागरिक अस्पताल में ले जाया गया। जहां सजना देवी को मृत घोषित कर दिया गया। बुटली शर्मा व बाबू को पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed