{"_id":"614637078ebc3e866757606e","slug":"woman-climbs-on-dilapidated-water-tank-at-railway-station-sonipat-news-rtk624424737","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे स्टेशन पर जर्जर पानी की टंकी पर चढ़ी महिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे स्टेशन पर जर्जर पानी की टंकी पर चढ़ी महिला
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन स्थित पानी की टंकी पर चढ़ी महिला। संवाद
- फोटो : Sonipat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनीपत। शहर के रेलवे स्टेशन परिसर स्थित पानी की टंकी पर शनिवार को अचानक एक महिला चढ़ गई। महिला के टंकी पर चढ़े होने का पता लगते ही घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना जीआरपी को दी गई। मौके पर पहुंचे जीआरपी कर्मचारियों ने महिला को समझा-बुझाकर पानी की टंकी से नीचे उतारा और थाने ले गए। महिला मानसिक रूप से परेशान बताई जा रही है।
सोनीपत रेलवे स्टेशन पर बनी पानी की पुरानी टंकी को जर्जर हालत के चलते बंद किया हुआ है। शनिवार सुबह करीब 11 बजे एक महिला टंकी पर चढ़ गई और यहां-वहां टहलते हुए जोर-जोर से आवाज लगाने लगी। इस दौरान महिला ने कई बार सरकार जिंदाबाद के नारे भी लगाए। टंकी पर चढ़ी महिला का शोर सुनकर लोगों की भीड़ जमा हो गई। महिला ने अपना नाम बिमला निवासी राजेंद्र नगर बताया। महिला के हाव-भाव से लग रहा था कि वह मानसिक रूप से परेशान है।
जीआरपी प्रभारी महाबीर सिंह ने बताया कि मानसिक रूप से परेशान एक महिला के पानी की टंकी पर चढ़ने की सूचना मिली थी। जीआरपी कर्मचारियों ने महिला को नीचे उतारा और समझा-बुझाकर छोड़ दिया।