फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Woman climbs on dilapidated water tank at railway station

रेलवे स्टेशन पर जर्जर पानी की टंकी पर चढ़ी महिला

Sun, 19 Sep 2021 12:29 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 19 Sep 2021 12:29 AM IST
विज्ञापन
Woman climbs on dilapidated water tank at railway station
रेलवे स्टेशन स्थित पानी की टंकी पर चढ़ी महिला। संवाद - फोटो : Sonipat
सोनीपत। शहर के रेलवे स्टेशन परिसर स्थित पानी की टंकी पर शनिवार को अचानक एक महिला चढ़ गई। महिला के टंकी पर चढ़े होने का पता लगते ही घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना जीआरपी को दी गई। मौके पर पहुंचे जीआरपी कर्मचारियों ने महिला को समझा-बुझाकर पानी की टंकी से नीचे उतारा और थाने ले गए। महिला मानसिक रूप से परेशान बताई जा रही है।
विज्ञापन

सोनीपत रेलवे स्टेशन पर बनी पानी की पुरानी टंकी को जर्जर हालत के चलते बंद किया हुआ है। शनिवार सुबह करीब 11 बजे एक महिला टंकी पर चढ़ गई और यहां-वहां टहलते हुए जोर-जोर से आवाज लगाने लगी। इस दौरान महिला ने कई बार सरकार जिंदाबाद के नारे भी लगाए। टंकी पर चढ़ी महिला का शोर सुनकर लोगों की भीड़ जमा हो गई। महिला ने अपना नाम बिमला निवासी राजेंद्र नगर बताया। महिला के हाव-भाव से लग रहा था कि वह मानसिक रूप से परेशान है।
विज्ञापन

जीआरपी प्रभारी महाबीर सिंह ने बताया कि मानसिक रूप से परेशान एक महिला के पानी की टंकी पर चढ़ने की सूचना मिली थी। जीआरपी कर्मचारियों ने महिला को नीचे उतारा और समझा-बुझाकर छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed