{"_id":"6266fdc7f15b6912815cca36","slug":"witness-murder-accused-arrested-for-identifying-vedprakash-sonipat-news-rtk6448907124","type":"story","status":"publish","title_hn":"गवाह की हत्या : वेदप्रकाश की शनाख्त कराने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गवाह की हत्या : वेदप्रकाश की शनाख्त कराने का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
सोनीपत। न्यायालय परिसर में गवाही देने आए वेदप्रकाश को मारने आए हमलावर उसे नहीं पहचानते थे। उसकी पहचान उनके गांव के ही राहुल ने हमलावरों को बताई थी। जिसके बाद हमलावरों ने उसे गोली मारी थी। सीआईए-1 की टीम ने मामले में जांच करते हुए वेदप्रकाश की पहचान हमलावरों को बताने के आरोपी मुकीमपुर निवासी राहुल को भी गिरफ्तार कर लिया है। उसे रोहट नहर के पास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस आरोपी को मंगलवार को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी। वहीं पुलिस अंकुश से लगातार पूछताछ कर रही है। उसे साथ लेकर पुलिस अन्य हमलावरों व हथियार उपलब्ध कराने वालों की तलाश में दबिश दे रही है।
गांव मुकीमपुर निवासी वेदप्रकाश ने अपने पड़ोस में रहने वाले साथी विजयपाल की बेटी से दिसंबर, 2020 में प्रेम विवाह किया था। आरोप है कि इससे नाराज होकर विजयपाल ने झूठी शान के लिए जुलाई 2021 में अपनी बेटी की हत्या कर दी थी। पत्नी की हत्या के मामले में गांव मुकीमपुर का वेदप्रकाश शुक्रवार को गवाही देने कोर्ट आया था। कोर्ट परिसर में अधिवक्ता के चैंबर के बाहर वेदप्रकाश की हत्या कर दी गई थी। मामले में विजयपाल व अन्य पर हत्या व षड्यंत्र रचने का मुकदमा दर्ज कराया गया है। मामले में सीआईए-1 प्रभारी बिजेंद्र कुमार की टीम ने शनिवार शाम को खरखौदा के बाईपास से गांव रोहणा निवासी अंकुश को गिरफ्तार कर लिया था। अंकुश मुकीनपुर के विजयपाल का भांजा है। अंकुश ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह वेदप्रकाश को नहीं जानता था। कोर्ट परिसर में उसे गांव मुकीमपुर निवासी राहुल मिला था। उसके द्वारा पहचान करने के बाद ही उसने साथी संग मिलकर वेदप्रकाश को गोली मारी थी। अब पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए सोमवार देर शाम को राहुल को रोहट नहर के पास से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को मंगलवार को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।
इंसेट
विजयपाल का दोस्त है राहुल
पुलिस के अनुसार मामले में गिरफ्तार किया गया राहुल मुकीमपुर के विजयपाल का दोस्त है। जब कोर्ट में मुलाकात के दौरान विजयपाल के भांजे ने वेदप्रकाश की पहचान नहीं होने की बात कही थी तो उसने राहुल द्वारा पहचान कराने को कहा था। जिसके बाद राहुल से संपर्क किया गया था। घटना के समय राहुल आसपास ही खड़ा था। उसका इशारा मिलते ही अंकुश व उसके साथी ने गोलियां चलाई थी। पुलिस टीम मामले में गिरफ्तार रोहणा के अंकुश को साथ लेकर दबिश दे रही है। पुलिस मामले में फरार अन्य आरोपी की गिरफ्तारी का प्रयास करने के साथ ही अंकुश को हथियार उपलब्ध कराने वाले का भी पता लगा रही है।
विज्ञापन
वर्जन
कोर्ट परिसर में गवाह की हत्या करने के मामले में मुकीमपुर के राहुल का गिरफ्तार किया गया है। उसने ने हमलावरों को वेदप्रकाश की तरफ इशारा कर उसके बारे में जानकारी थी। हमलावर उसे नहीं पहचानते थे। राहुल के इशारा करते ही उन्होंने हमला कर दिया था। आरोपी को मंगलवार को अदालत में पेश किया जाएगा।- इंस्पेक्टर बिजेंद्र कुमार, प्रभारी, सीआईए-1