फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Without water, the life of four villages became 'Mati'

बिन पानी ‘माटी’ हुई चार गांवों की जिंदगानी

Wed, 18 May 2022 12:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 18 May 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Without water, the life of four villages became 'Mati'
जनस्वास्थ्य विभाग के अधीक्षण अभियंता कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे ग्रामीण। संवाद - फोटो : Sonipat
सोनीपत। गांव शहजादपुर, थरिया, सांदल खुर्द व दोदवा के ग्रामीण भीषण गर्मी में पेयजल किल्लत झेल रहे हैं। गर्मी का प्रकोप जारी है और पारा लगातार 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रह रहा है। इसके बावजूद जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की लापरवाही के कारण लोग पानी के लिए तरस रहे हैं। पेयजल की समस्या से त्रस्त चारों गांवों के लोगों ने मंगलवार को जनस्वास्थ्य विभाग के अधीक्षण अभियंता के कार्यालय का घेराव किया और धरना दिया। साथ ही विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान लोगों का कहना था कि शिकायत के बाद भी अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। बिना पानी के चारों गांवों के लोगों की जिंदगी मिट्टी हो गई है। लोग एक-एक बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं। इस दौरान अधिकारियों ने ग्रामीणों को एक सप्ताह के अंदर पानी की किल्लत दूर करने का आश्वासन दिया है। वहीं ग्रामीणों ने समस्या का समाधान नहीं होने पर गांव में पानी की डिग्गी पर ताला जड़ने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

चार गांवों के लोग मंगलवार को पूर्व जिला पार्षद संजय बड़वासनी के नेतृत्व में जन स्वास्थ्य विभाग के अधीक्षण अभियंता के कार्यालय में पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए गांव में पेयजल किल्लत दूर करने की मांग उठाई। चारों गांवों से आए लोगों का आरोप था कि बार-बार शिकायत करने पर भी उनकी सुनवाई नहीं हो सकी। वह इसे लेकर कर्मियों के साथ अधिकारियों तक गुहार लगा चुके है। इसके बाद उन्हें अब अधिकारियों के कार्यालय का घेराव करने के साथ ही धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर होना पड़ा। प्रदर्शन के दौरान अधीक्षण अभियंता एसपी जोशी ने एक सप्ताह में गांवों से पेयजल किल्लत दूर कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान जुल्फान, कलीराम, इमरान, सुंदर, दिलशाद, मोहम्मद, ताहिर, सिकंदर, अमित, वकील, इरफान, सुनील, मुमताज, समीना, रोशनी, बिमला, जरीना, रुखसाना, मोमिना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इन गांवों में यह है समस्या
थरिया : लोगों ने बताया कि गांव थरिया में छह महीने पहले ट्यूबवेल लगाया गया था। उसके बाद से अभी तक न तो बिजली कनेक्शन लिया गया है और न ही पानी की आपूर्ति के लिए पेयजल लाइन ट्यूबवेल से जोड़ी गई है। ग्रामीणों को पानी के लिए तरसना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहजादपुर : ग्रामीणों का आरोप था कि गांव में मिट्टी युक्त पानी की आपूर्ति हो रही है। जिसके कारण ग्रामीणों को दिक्कत हो रही है। ग्रामीणों को दूसरे गांव से पानी लेकर आना पड़ रहा है। गर्मी में यह समस्या ज्यादा बढ़ गई है।
दोदवा : दोदवा के लोगों ने बताया कि गांव में पायनी आपूर्ति शुरू हो गई, लेकिन पेयजल लाइन टूटी होने के कारण घरों में कम पानी की आपूर्ति हो रही है। सड़क पर काफी मात्रा में पानी बहता रहता है। गांव के अधिकतर लोग खेतों व आसपास दूसरे गांवों से पानी लाने के लिए मजबूर है। इन समस्याओं को लेकर प्रशासन को कई बार अवगत कराया, लेकिन अधिकारियों ने उनकी कोई सुनवाई नहीं की है।
सांदल खुर्द : ग्रामीणों का आरोप था कि उनके गांव में दो साल पहले ट्यूबवेल लगाया गया था। अभी तक ट्यूबवेल के लिए बिजली कनेक्शन नहीं लिया गया है। साथ ही पानी की आपूर्ति के लिए पेयजल लाइन ट्यूबवेल से भी नहीं जोड़ी गई है।

कोट
चार गांवों के ग्रामीण पेयजल समस्या को लेकर मिले थे। ग्रामीणों को समझाकर शांत करा दिया गया है। जल्द ही ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान कर उन्हें स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा।
एसपी जोशी, अधीक्षण अभियंता जन स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed