फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   With the end of elections, the work of property ID verification begins.

Sonipat News: चुनाव खत्म होने के साथ प्राॅपर्टी आईडी सत्यापन का कार्य शुरू

Sun, 02 Jun 2024 09:28 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 02 Jun 2024 09:28 PM IST
विज्ञापन
With the end of elections, the work of property ID verification begins.
फोटो 01. सोनीपत के सेक्टर-23 में शिविर लगाकर शिकायतों का समाधान करते क्षेत्रीय कर अधिकारी राजें
सोनीपत। प्रदेश में लोकसभा चुनाव खत्म होने के बाद नगर निगम की ओर से प्राॅपर्टी आईडी (पीआईडी) सत्यापन का कार्य शुरू कर दिया गया है। निगम की तरफ से शहर के विभिन्न इलाकों में शिविर लगाने शुरू कर दिए है। प्राॅपर्टी मालिक शिविरों का फायदा उठाकर अपनी पीआईडी का सत्यापन व स्व प्रमाणित करा सकेंगे।
विज्ञापन

प्रॉपर्टी आईडी सत्यापन कराने के बाद प्रॉपर्टी मालिक 31 जुलाई तक चालू वित्त वर्ष के गृहकर जमा कराने पर 10 फीसदी की छूट ले सकेंगे।

लोकसभा चुनाव नजदीक आने पर शहरी स्थानीय निकाय विभाग ने एक माह पहले घर-घर जाकर प्रॉपर्टी आईडी सत्यापन के कार्य को स्थगित कर दिया था। इसके बाद अब प्रॉपर्टी मालिक खुद नगर निगम कार्यालय में पहुंचकर अपनी प्रापर्टी आईडी का सत्यापन करवाने पहुंच रहे थे।
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव संपन्न होने के बाद अब फिर से निगम ने शिविर लगाने शुरू कर दिए है। 20 वार्डों में 1,91, 284 प्रॉपर्टी आईडी बनी है। इसमें से 1,03, 962 प्रॉपर्टी आईडी अपडेट हो चुकी है। 87, 322 प्रॉपर्टी आईडी में अब भी गलतियां हैं या फिर मालिक के नाम ही दुरुस्त नहीं हैं। पीआईडी को वार्ड स्तर पर दुरुस्त कराने के लिए स्वयं सत्यापन कैंपों का आयोजन किया गया। इसके बाद करीब 29 हजार प्रॉपर्टी आईडी स्वयं सत्यापित की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रॉपर्टी मालिक खुद पोर्टल https://property.ulbharyana.gov.in/ पर पीआईडी का डाटा जांच सकते हैं। अगर इस दौरान कोई गलती है तो उसे भी दुरुस्त कराया जा सकता है।

इंसेट

स्वयं सत्यापन के बाद नहीं हो पाएगी प्रॉपर्टी आईडी से छेड़छाड़

क्षेत्रीय कर अधिकारी राजेंद्र चुघ ने बताया कि जिन प्रॉपर्टी आईडी में स्वयं सत्यापन का कार्य पूरा हो चुका है, उन प्रॉपर्टी आईडी में कोई भी अनजान व्यक्ति मालिक का नाम नहीं जान पाएगा। साथ ही उस प्रॉपर्टी आईडी से कोई छेड़छाड़ नहीं कर पाएगा। लोगों को प्रॉपर्टी आईडी के स्वयं सत्यापन कार्य कराने की भी अपील की जा रही है।




वर्जन

चुनाव संपन्न होने के बाद अब प्रॉपर्टी आईडी सत्यापन कार्य फिर से शुरू कर दिया गया है। शहर में जगह-जगह शिविर लगाने शुरू कर दिए हैं। प्राॅपर्टी आईडी सत्यापन के बाद गृहकर जमा कराने पर 10 फीसदी की छूट दी जा रही है। 31 जुलाई तक चालू वित्त वर्ष के गृहकर जमा कराने पर 10 फीसदी दी जाएगी।-विश्राम मीणा, आयुक्त, नगर निगम सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed