{"_id":"661ae6d87ceb502c0f087bb6","slug":"wires-tires-and-garbage-are-being-burnt-in-the-open-anger-sonipat-news-c-197-1-snp1003-116792-2024-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: खुले में जलाया जा रहा तार, टायर व कूड़ा, रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: खुले में जलाया जा रहा तार, टायर व कूड़ा, रोष
Sun, 14 Apr 2024 01:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sun, 14 Apr 2024 01:41 AM IST
विज्ञापन
गन्नौर। टेहा गांव के पास खाली पड़ी जमीन पर एक व्यक्ति खुले में तार, टायर व कूड़ा जला कर प्रदूषण फैला रहा है। खुले में जल रहे कचरे पर कोई अधिकारी ध्यान नहीं दे रहा है। इससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार को ग्रामीण कबाड़ी की दुकान के बाहर पहुंचे और रोष प्रकट करते हुए प्रशासन से व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।
टेहा गांव के सरपंच आशीष त्यागी ने बताया कि गांव के पास खाली जमीन में कबाड़ी की ओर से कचरा, तार व टायर जलाने से बड़े पैमाने पर प्रदूषण बढ़ रहा है। इससे निकलने वाला धुआं ग्रामीणों के स्वास्थ्य पर बुरा असर डाल रहा है। कबाड़ के जलने से गैस निकलती है तो ग्रामीणों को नुकसान पहुंचा रही है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों को भी इस तरफ ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदूषण फैलाने वालों के साथ सख्ती से निपटना चाहिए। उन्होंने कहा कि वह इस संबंध में एसडीएम डा. निर्मल नागर को भी शिकायत देकर ठोस कार्रवाई की मांग करेंगे।
वर्जन
खुले में कूड़ा जला कर प्रदूषण फैलाना गैर कानूनी है। इसकी जांच करवाएंगे। यदि जांच में आरोप सिद्ध हुए तो कबाड़ी की दुकान को सील करवाया जाएगा।
डॉ. निर्मल नागर, एसडीएम, गन्नौर