{"_id":"5eefaab58ebc3e42c4598ff6","slug":"wine-smugling-inspector-arrest-sit-sonipat-sonipat-news-rtk560508927","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब घोटालाः एसआईटी ने दबोचा आबकारी इंस्पेक्टर, पुलिस ने दो दिन के रिमांड पर लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब घोटालाः एसआईटी ने दबोचा आबकारी इंस्पेक्टर, पुलिस ने दो दिन के रिमांड पर लिया
Mon, 22 Jun 2020 11:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो
अमर उजाला, सोनीपत
अमर उजाला, सोनीपत
Published by: रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2020 11:48 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खरखौदा शराब तस्करी के मामले में एसआईटी ने आबकारी विभाग के इंस्पेक्टर धीरेंद्र कुमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस की जांच के दौरान उसका नाम सामने आया था। उस पर भूपेंद्र के शराब के ट्रकों को निकलवाने, कार्रवाई न करने और शराब को उसके गोदाम में रखवाने का आरोप है। वह फतेहाबाद में तैनात था। पुलिस ने उसे अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है।
जांच के दौरान आबकारी विभाग के इंस्पेक्टर धीरेंद्र कुमार का नाम सामने आया था। जांच में सामने आया कि उसकी तस्करी के आरोपी भूपेंद्र से मिलीभगत थी। उसकी तैनाती पहले सोनीपत में थी। करीब पांच माह पहले उसका तबादला फतेहाबाद हो गया था। वह शराब तस्करी कर ले जा रहे ट्रकों को पास कराता था। साथ ही वह आरोपी भूपेंद्र के खिलाफ शिकायत मिलने पर भी कार्रवाई नहीं करता था।
इतना ही नहीं एक मामले में इंस्पेक्टर धीरेंद्र कुमार ने भूपेंद्र को क्लीन चिट भी दे रखी है। इतना ही नहीं वह पकड़ी गई शराब को भी भूपेंद्र के ही गोदाम में रखवा दिया करता था। एसआईटी ने धीरेंद्र को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसको दो दिन के रिमांड पर लिया गया।
विज्ञापन
आबकारी विभाग से पहली गिरफ्तारी
शराब तस्करी के मामले में अब तक पुलिस तस्करी के आरोपी भूपेंद्र के सरेंडर के बाद उनके साथी सतीश भैंसरू के साथ ही एएसआई जयपाल को गिरफ्तार कर चुकी है। अब आबकारी विभाग से यह पहली गिरफ्तारी हुई है। जिससे पूछताछ में अन्य की संलिप्तता का पता लगाया जाएगा।
भूपेंद्र की सहायता करने और शराब तस्करी में उससे मिलीभगत के आरोप में आबकारी विभाग का इंस्पेक्टर धीरेंद्र कुमार गिरफ्तार किया गया है। उसको न्यायालय ने दो दिन के रिमांड पर दिया है। उससे पूछताछ में शराब घोटाले से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी सामने आ सकेगी।
- जश्नदीप सिंह रंधावा, पुलिस अधीक्षक सोनीपत