फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   accused of liquor smuggling did not get leave from PGI

शराब तस्करी के आरोपी भूपेंद्र को पीजीआई से नहीं मिली छुट्टी, खरखौदा थाने का स्टाफ बदला

Sat, 16 May 2020 11:12 PM IST
रोहतक ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरखौदा (सोनीपत)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरखौदा (सोनीपत) Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Sat, 16 May 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
accused of liquor smuggling did not get leave from PGI
पीजीआई रोहतक के बाहर तैनात भारी पुलिस बल। - फोटो : फाइल फोटो

शराब तस्करी सहित अन्य मामलों में पुलिस रिमांड पर चल रहे भूपेंद्र को शनिवार देर शाम तक पीजीआई, रोहतक से छुट्टी नहीं दी गई। पीजीआई, रोहतक में चिकित्सकों ने उसके कई टेस्ट किए हैं, जिसकी रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। टेस्ट की रिपोर्ट के आधार पर ही चिकित्सक उसे छुट्टी देंगे। पुलिस का कहना है कि छुट्टी मिलने के बाद उससे फिर से पूछताछ की जाएगी।

विज्ञापन


शराब तस्करी में आरोपी भूपेंद्र पुलिस टीम द्वारा चार दिन के रिमांड पर लिया गया है। शुक्रवार शाम करीब पौने सात बजे उसे सीने में दर्द होने पर बेहोशी आ गई थी। जिस पर पुलिस उसे खरखौदा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लेकर पहुंची थी। जहां से उसे ब्लड प्रेसर बढ़ जाने की बात कहते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देकर पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया था। जहां उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन



यह भी पढ़ें- शराब घोटाला: गृह मंत्री अनिल विज ने 31 मई तक एसआईटी को जांच रिपोर्ट सौंपने को कहा
विज्ञापन
विज्ञापन


उसकी हालत में सुधार के चलते पुलिस को उसे शनिवार को छुट्टी मिलने की उम्मीद थी। हालांकि देर शाम तक चिकित्सकों ने उसे छुट्टी नहीं दी है। बताया गया है कि पीजीआई में शराब कारोबारी के कई टेस्ट हुए है। जिसमें एंजियोग्राफी व ईसीजी आदि शामिल है। जिसकी रिपोर्ट देर शाम तक नहीं आई थी।

आरोपी भूपेंद्र की हालत काफी हद तक ठीक है। उसकी एंजियोग्राफी व ईसीजी भी करा दी गई थी। उसे अभी पीजीआई से छुट्टी नहीं मिली है। छुट्टी मिलते ही उससे फिर से पूछताछ की जाएगी। जश्नदीप सिंह रंधावा, एसपी सोनीपत।

एसएचओ, एडिशनल एसएचओ छोड़ खरखौदा थाने का पूरा स्टाफ बदला

शराब घोटाले की जांच के दौरान शनिवार रात को बड़े स्तर पर खरखौदा पुलिस स्टेशन के कर्मचारियों का तबादला कर दिया गया। खरखौदा पुलिस स्टेशन के थाना प्रभारी व अतिरिक्त थाना प्रभारी को छोड़कर सभी पुलिस कर्मचारियों का तबादला कर दिया गया है। शनिवार रात को खरखौदा पुलिस स्टेशन के स्टाफ तबादला करने के आदेश जारी किए गए। 

एएसआई नरेश, एएसआई नवनीत, एएसआई राजेंद्र, एएसआई वीरपाल, एएसआई सुरेंद्र, हेड कांस्टेबल प्रदीप, हेड कांस्टेबल सुमित, हेड कांस्टेबल सोमबीर, सिपाही देवेंद्र, सिपाही विकास, ईएचसी कर्ण सिंह, एचसी नरेश का तबादला किया गया है। इसके अलावा करीब आधा दर्जन से ज्यादा सिपाहियों को भी बदल दिया गया है। 

खरखौदा पुलिस स्टेशन के माल हवालात इंचार्ज की जिम्मेदारी सैदपुर चौकी में तैनात एएसआई दलजीत को दी गई है। जबकि कुछ दिनों के लिए इस पद पर तैनात किए गए एएसआई रणजीत को वापस पुलिस लाइन बुला लिया गया है। वहीं पुलिस लाइन से भेजे गए हेड कांस्टेबल अनिल अब खरखौदा पुलिस स्टेशन के मुंशी का पदभार संभालेंगे। 

एसआई सतनारायण, एसआई नरेश, एएसआई जसबीर, हेड कांस्टेबल संजीव, हेड कांस्टेबल दलबीर सहित विभिन्न थानों व पुलिस लाइन से सिपाहियों को खरखौदा थाने में भेजा गया है। गौरतलब है कि शराब घोटाले की जांच खरखौदा के इसी पुलिस स्टेशन में चल रही है। अब तक की जांच में जिन पुलिसकर्मियों की संलिप्तता मानते हुए पुलिस द्वारा मामला दर्ज किया गया था, उनमें से ज्यादातर हाल समय में भी इसी थाने में तैनात थे। पुलिस के आला अधिकारियों को भी लग रहा था कि शराब घोटाले की हो रही जांच के दौरान यहां पर तैनात पुलिस कर्मियों द्वारा अंदर की बातों को लीक किया जा रहा है।

प्रशासनिक सुधार के लिए यह कार्रवाई की गई है। लंबे समय से पुलिस स्टेशन से तबादले नहीं किए गए थे। ऐसे में पुलिस स्टेशन के स्टाफ को बदला जाना जरूरी था। -जश्नदीप रंधावा, एसपी सोनीपत।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed