फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Will make the government feel the power at Jantar Mantar on June 26: Naveen Jaihind

26 जून को जंतर-मंतर पर सरकार को कराएंगें ताकत का अहसास : नवीन जयहिंद

Fri, 24 Jun 2022 01:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jun 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Will make the government feel the power at Jantar Mantar on June 26: Naveen Jaihind
मुरथल रोड स्थित एक रेस्तरां में पत्रकारों से बातचीत करते नवीन जयहिंद। संवाद - फोटो : Sonipat
नवीन जयहिंद ने कहा कि कश्मीर में आतंकवादी रोजाना किसी न किसी हिंदू व कश्मीरी पंडितों की हत्या कर रहे हैं और केंद्र की मोदी सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी है। जिसे कश्मीरी पंडित कश्मीर से पलायन करने को मजबूर हैं। समाज की 36 बिरादरी कमजोर नहीं है। इसके लिए 26 जून को दिल्ली में जंतर-मंतर पर पहुंचकर सरकार को अपनी ताकत का एहसास कराएं। नवीन जयहिंद मुरथल रोड स्थित एक रेस्तरां में वीरवार को पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन

नवीन जयहिंद ने कहा कि सरकार कश्मीरियों के लिए अनेक कार्य करने का दम भर रही है, लेकिन उन्हें सुरक्षा मुहैया करवाने में असमर्थ है। उन्होंने कहा कि वे कश्मीरी पंडितों के समर्थन के लिए प्रदेश भ्रमण पर निकले हैं। विभिन्न जिलों में व गांवों में जाकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं। जयहिंद का कहना है कि 26 जून को कश्मीरी हिंदुओं के लिए दिल्ली के जंतर मंतर पर होने वाले ललकारे को पूरा देश देखेगा। उन्होंने कहा कि देश के सांसद, विधायक या मंत्री घर बैठकर कश्मीर के हिंदुओं के पलायन पर ट्वीट कर देते हैं। जो बेहद शर्मनाक बात हैं। अगर वास्तव में सांसद, विधायक कश्मीरी हिंदुओं का भला चाहते हैं तो कश्मीर के लाल चौक पर जाकर 1 घंटा फेसबुक लाइव करें। तब वास्तव में देश को अहसास होगा कि देश के सांसद व विधायक कश्मीरी हिंदुओं के प्रति जवाबदेह हैं। सरकार की अग्निपथ योजना के सवाल पर नवीन जयहिंद ने कहा कि अग्निपथ योजना युवाओं के लिए अग्निकुंड है। सरकार ने अग्निपथ योजना लाकर युवाओं के भविष्य के साथ भद्दा मजाक किया हैं। इस दौरान उनके साथ अरुण कौशिक व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed