{"_id":"68ee944db31e2462730cdea3","slug":"wildlife-week45-participants-captured-wildlife-in-photographs-sonipat-news-c-197-1-snp1012-143787-2025-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: वन्य जीव सप्ताह...45 प्रतिभागियों ने तस्वीरों में उकेरा वन्य जीवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: वन्य जीव सप्ताह...45 प्रतिभागियों ने तस्वीरों में उकेरा वन्य जीवन
Tue, 14 Oct 2025 11:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 14 Oct 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। जीवीएम कॉलेज के वनस्पति और प्राणी विज्ञान विभाग ने वन्यजीव सप्ताह मनाया। इस दौरान 45 प्रतिभागियों ने जीव विज्ञान विषय पर अपने चित्र बनाए। संयोजक प्राध्यापिका डॉ. तमन्ना ने बताया कि साप्ताहिक समारोह का उद्देश्य वन्य जीव संरक्षण के बारे में जागरूकता बढ़ाना है।
इस दौरान प्रकृति के अजूबों को श्रद्धांजलि विषय के तहत हमारे ग्रह पर जीवन की अविश्वसनीय विविधता को श्रद्धांजलि अर्पित करना रहा। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताएं करवाई गईं। इसमें जैव विविधता के संरक्षण के महत्व पर जोर दिया गया।
विज्ञापन
इस उत्सव के एक भाग के रूप में वनस्पति विज्ञान और प्राणी विज्ञान विभाग ने प्रकृति के चमत्कारों को श्रद्धांजलि विषय पर एक राष्ट्रीय स्तर की ऑनलाइन वन्यजीव फोटोग्राफी प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें 45 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
प्रथम पुरस्कार जीवीएम कॉलेज की रुचिका सबरवाल को प्रदान किया गया। द्वितीय पुरस्कार गुरुग्राम विश्वविद्यालय, गुरुग्राम के चिन्मय शर्मा और तृतीय पुरस्कार डीपीजी डिग्री कॉलेज गुरुग्राम की गर्विता को मिला। तीन श्रेणियों में पुरस्कार वितरित किए गए।
पोस्टर प्रतियोगिता में बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा खुशी ने प्रथम, बीएससी द्वितीय वर्ष की अदिति ने द्वितीय और बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा इशिता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कोलॉज प्रतियोगिता में बीएससी द्वितीय वर्ष की शैली सिंह ने प्रथम पुरस्कार जीता जबकि बीएससी प्रथम वर्ष की वंशिका, रुचिका और नैन्सी ने संयुक्त रूप से द्वितीय पुरस्कार प्राप्त किया।
नवोन्मेषी विचारों के लिए बीएससी द्वितीय वर्ष के लेखा ने प्रथम, बीएससी द्वितीय वर्ष की इशिता ने दूसरा और जागृति ने तीसरा पुरस्कार प्राप्त किया। प्राचार्य डॉ. मंजुला स्पाह ने कहा अब वन्य जीव सप्ताह समारोह का समापन प्रतिभागियों की रचनात्मकता, उत्साह और पर्यावरणीय स्थिरता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की सराहना के साथ हुआ।
