{"_id":"637ee724c2613a4c6e43c6b4","slug":"wife-was-shot-at-after-an-altercation-in-kundli-sonipat-case-rejistered","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat: कुंडली क्षेत्र में कहासुनी के बाद पत्नी को मार दी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में कराया गया भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat: कुंडली क्षेत्र में कहासुनी के बाद पत्नी को मार दी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में कराया गया भर्ती
Thu, 24 Nov 2022 09:08 AM IST
अनुराग सक्सेना
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Thu, 24 Nov 2022 09:08 AM IST
सार
महिला ने पुलिस को बताया कि उनके पति मनोज कुमार ने कपड़ों की अलमारी में अपनी लाइसेंसी पिस्तौल रखी हुई थी। वह बाहर घूमने चले गए। रात में करीब 11 बजे वह कपड़ों को प्रेस करने के लिए कपड़े निकाल रही थी। इसी दौरान पिस्तौल फर्श पर गिर गई। जब उसने पिस्तौल उठाया तो ट्रिगर दब गया और गोली उसकी छाती में लग गई।
विज्ञापन
कुंडली पुलिस थाना।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गांव गढ़ी बिंदरौली में कहासुनी के बाद एक व्यक्ति ने पत्नी को गोली मारकर घायल कर दिया। महिला को गंभीर हालत में उसके देवर ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने महिला के बयान दर्ज किए तो उसने अलमारी खोलते हुए पिस्तौल गिरने और उसे उठाने के दौरान गोली चलने व छाती में लगने का बयान दर्ज कराया। हालांकि बाद में पुलिस ने जांच की तो पता लगा कि पति-पत्नी की कहासुनी हुई थी। जिसके बाद गोली मारी गई है। पुलिस ने मामले में हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस को रात करीब 12 बजे सूचना मिली कि बिंदरौली गांव में एक महिला को गोली लगी है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पाकर कुंडली थाना पुलिस जांच करने पहुंची। महिला प्रवीण देवी को छाती में गोली लगी हुई मिली।
विज्ञापन
महिला ने पुलिस को बताया कि उनके पति मनोज कुमार ने कपड़ों की अलमारी में अपनी लाइसेंसी पिस्तौल रखी हुई थी। वह बाहर घूमने चले गए। रात में करीब 11 बजे वह कपड़ों को प्रेस करने के लिए कपड़े निकाल रही थी। इसी दौरान पिस्तौल फर्श पर गिर गई। जब उसने पिस्तौल उठाया तो ट्रिगर दब गया और गोली उसकी छाती में लग गई।
विज्ञापन
पुलिस ने मामले की जांच की तो दूसरा ही मामला सामने आया। पुलिस ने बताया कि मनोज कुमार का अपनी पत्नी से विवाद चल रहा था। घटना की रात भी मनोज और प्रवीण देवी में कहासुनी हुई थी। मनोज कुमार ने पिस्तौल से अपनी पत्नी को गोली मार दी। आरोपी ने बाद में घटना की सूचना अपने भाई सतीश कुमार और रेवाड़ी जिले के रहने वाले अपने साले हंसराज को दी। इसके बाद मामले को घुमाने का प्रयास किया गया। हालांकि पुलिस ने जांच कर मामले में मनोज के खिलाफ हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज कर लिया है।