फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   wife's killer arrested

पत्नी के हत्यारोपी को किया गिरफ्तार

Sat, 04 Dec 2021 12:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
wife's killer arrested
मुरथल। गांव ताजपुर में पत्नी की हत्या के आरोपी सुरक्षाकर्मी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी ताजपुर निवासी देवेंद्र है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। आरोपी को मीमारपुर घाट से गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

पानीपत के गांव ताजपुर के प्रवीन ने पुलिस को बताया था उन्होंने अपनी बहन रीना की शादी 10 साल पहले सोनीपत के गांव ताजपुर निवासी देवेंद्र के साथ की थी। देवेंद्र उसकी बहन से अक्सर झगड़ा करता था। आरोपी ने 30 नवंबर को रीना की दो गोली मारकर हत्या कर दी थी। उसने लाइसेंसी पिस्तौल से वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। मामले में अब मीमारपुर चौकी प्रभारी सुरेंद्र की टीम ने आरोपी देवेंद्र को मीमारपुर घाट से काबू कर लिया है। बताया जा रहा है कि वह यूपी भागने की फिराक में था। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी को अदालत में पेश दो दिन के रिमांड पर लिया है। आरोपी ने पूछताछ में बताया है कि उसकी रीना से अक्सर कहासुनी होती थी। घटना के दिन उसने रीना को डराने के लिए पिस्तौल निकाली थी। उस दोनों में हाथापाई होने पर उसने गोली मार दी।
विज्ञापन

वर्जन
पत्नी की हत्या के आरोपी सुरक्षाकर्मी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। उससे वारदात में प्रयुक्त हथियार को बरामद किया जाना है।
- इंस्पेक्टर सुखबीर सिंह, थाना प्रभारी, मुरथल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed