फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   When wind speed stopped, fog and pollution increased

Sonipat News: हवा की रफ्तार थमी तो कोहरा और प्रदूषण बढ़ा

Mon, 08 Jan 2024 12:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 08 Jan 2024 12:53 AM IST
विज्ञापन
When wind speed stopped, fog and pollution increased
सोनीपत के कच्चे क्वार्टर में ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़ों से चेहरे को ढककर जातीं युवतियां। संव
सोनीपत।
विज्ञापन


सोनीपत। ठंड का प्रकोप लगातार जारी है। रविवार को लगातार तीसरे दिन भी खिली धूप नहीं निकलने से लोग कांपने को मजबूर रहे। दोपहर बाद आसमान में सूर्य दिखाई तो दिए, लेकिन वह चमक नहीं बिखेर सके और फिर से कुछ देर बाद ही लुप्त हो गए। वातावरण में गलन और ग्रामीण क्षेत्र में कोहरे से परेशानी हुई। हवा की गति तीन किलोमीटर प्रति घंटा रहने से वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) बढ़ गया है। सोमवार से मौसम में परिवर्तन आने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से बूंदाबांदी व हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है।

रविवार को हवा का प्रवाह पहले से कम रहा। तीन किलोमीटर प्रति घंटा की गति से हवा चलने से वायु गुणवत्ता सूचकांक बढ़ गया है। एक्यूआई 279 दर्ज किया गया। एक दिन पहले यह 151 दर्ज किया गया था। जिले में अधिकतम तापमान में वृद्धि के साथ ही न्यूनतम तापमान में कमी आई है। सर्दी से बचने के लिए लोग गर्म कपड़ों में लिपटे रहे। अलाव से ही उन्हें राहत मिल सकी। हालांकि हवा का प्रवाह कम होने से अधिकतम तापमान में 1.8 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। न्यूनतम तापमान 0.2 डिग्री कम हुआ है। अधिकतम तापमान 14.2 डिग्री व न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शनिवार को अधिकतम तापमान 12.4 डिग्री व न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन


आज रात से बदलेगा मौसम

एनसीआर क्षेत्र में 8 जनवरी की रात से मौसम में बदलाव होगा। आसमान में बादल छाने व अधिकतर स्थानों पर बूंदाबांदी या हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। 9 व 10 जनवरी को दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में गरज के साथ हल्की बूंदाबांदी के आसार है। हालांकि पश्चिमी विक्षोभ का असर समाप्त होने के बाद मौसम के मिजाज में हल्का बदलाव होगा। दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। 11 जनवरी तक बादल छाए रहने से अधिकतम तापमान 16 डिग्री तक जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन




राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। जिसके कारण आसमान में बादल छाने और इस सप्ताह बूंदाबांदी व हल्की बारिश होने का अनुमान है। बारिश आने से प्रदूषण का स्तर कम हो जाएगा। रविवार को अधिकतम तापमान में हल्की वृद्धि हुई है। यह मौसम रबी की फसल की लिए फायदेमंद है।

डॉ.प्रेमदीप, मौसम विज्ञानी, कृषि विज्ञान केंद्र, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed