{"_id":"6761d7ff0f0acb794e0f2dc4","slug":"when-the-transporter-did-not-pay-the-money-he-sent-obscene-photos-to-his-daughters-friends-sonipat-news-c-197-1-snp1001-129436-2024-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: ट्रांसपोर्टर ने नहीं दिए रुपये तो उसकी बेटी के दोस्तों को भेज दिए अश्लील फोटो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: ट्रांसपोर्टर ने नहीं दिए रुपये तो उसकी बेटी के दोस्तों को भेज दिए अश्लील फोटो
Wed, 18 Dec 2024 01:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 18 Dec 2024 01:28 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। क्षेत्र के एक ट्रांसपोर्टर के परिवार ने एक महिला पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप है कि महिला ने ट्रांसपोर्टर से एक करोड़ रुपये की मांग की थी। नहीं देने पर आरोपी ने उनकी बेटी के स्कूल के दोस्तों को अश्लील फोटो उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर पर भेज दिए। बेटी ने परिवार को सूचना दी। इसके बाद महिला के खिलाफ पॉक्सो एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है।
सोनीपत के ट्रांसपोर्टर ने पुलिस को बताया था कि फरवरी 2022 में वह सेक्टर-12 में एक दोस्त के घर पर गए थे। वहां पर उनकी मुलाकात सोनीपत की महिला से हुई थी। महिला के साथ बातचीत हुई तो उसका नंबर ले लिया था। उसके बाद दोनों के बीच बातचीत होने लगी। एक दिन महिला ने उसे बहाने से अपने घर बुला लिया। इसके बाद कुछ नशीला पदार्थ पिला दिया था। इसके बाद उनकी अश्लील फोटो ले ली गई। बाद में फोटो वायरल करने की धमकी देकर रुपये मांगे गए। मांग पूरी नहीं करने पर महिला ने दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में वह जेल में गया था। आरोपी महिला ने 30 लाख रुपये लेकर कोर्ट में गवाही बदल दी थी। इसके बाद वह बाहर आ सका। जेल से बाहर आने के बाद महिला फिर से एक करोड़ रुपये की मांग की। अब उसकी बेटी के दोस्तों को सोशल मीडिया पर अश्लील फोटो भेजे गए थे। इस मामले में पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।