{"_id":"676caf24808e54b0e907d7e8","slug":"when-the-police-was-called-to-the-police-station-on-the-complaint-of-a-fight-the-young-man-was-found-hanging-from-a-noose-sonipat-news-c-197-1-snp1001-129876-2024-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: झगड़े की शिकायत पर पुलिस ने चौकी में बुलाया तो युवक फंदे पर लटका मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: झगड़े की शिकायत पर पुलिस ने चौकी में बुलाया तो युवक फंदे पर लटका मिला
Thu, 26 Dec 2024 11:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 26 Dec 2024 11:00 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। दहिया कॉलोनी के युवक को मारपीट के मामले में पुलिस ने जांच के लिए चौकी में बुलाया तो युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया। युवक के पिता ने तीन युवकों पर आत्महत्या के लिए विवश करने का आरोप लगाया है।
मूलरूप गांव सरगथल हाल दहिया कॉलोनी निवासी धर्मबीर ने सिटी थाना पुलिस को बताया कि उनके बेटे रविंद्र (27) वैन चलाते थे। 15 दिसंबर को तीन युवक उनकी गाड़ी को बुकिंग में लेकर गए थे। किसी बात को लेकर उनका झगड़ा हो गया। इसमें एक युवक को चोट लग गई। युवक ने मामले को लेकर कोर्ट कांप्लेक्स पुलिस चौकी में रविंद्र के खिलाफ 20 दिसंबर को शिकायत दे दी। पुलिस ने इस संबंध में मंगलवार को बेटे रविंद्र को चौकी में आने के लिए कहा था। बुधवार सुबह रविंद्र का शव घर पर फंदे से लटका हुआ मिला। उन्होंने मामले को लेकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने एफएसएल की टीम को बुलाकर सबूत जुटाए हैं। इसके साथ शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में भिजवाया। धर्मबीर ने तीन युवकों पर बेटे को आत्महत्या के लिए विवश करने का आरोप लगाया। जांच अधिकारी मनोज ने बताया कि मृतक के पिता के बयान पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
एसीपी राहुल देव ने बताया कि 20 दिसंबर को युवक ने चौकी में रविंद्र के साथ झगड़े की शिकायत दी थी। गाड़ी के नंबर से रविंद्र की जानकारी हासिल कर उसे पूछताछ के लिए चौकी में बुलाया था। दोनों पक्षों को चौकी में आने के लिए कहा था, लेकिन सुबह सूचना मिली की रविंद्र ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली है।

भमोरा। फाईल फोटो अंजली- फोटो : mathura
विज्ञापन