फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   When the paper came as per preparation, faces lit up.

Sonipat News: जैसी तैयारी थी, वैसा ही पेपर आया तो खिले चेहरे

Sun, 16 Feb 2025 01:01 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
When the paper came as per preparation, faces lit up.
फोटो 12- पेपर अच्छा होने की खुशी....सोनीपत के ईदगाह रोड स्थित मालवीय शिक्षा सदन स्कूल में बनाए
सोनीपत। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की बोर्ड परीक्षाएं शनिवार से शुरू हो गई। पहले दिन 10वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने अंग्रेजी विषय तो 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने उद्यमशीलता (एंटरप्रेन्योरशिप) विषय का पेपर दिया। सुबह 10:30 बजे शुरू हुआ पेपर तीन घंटे तक चला। दोपहर 1:30 बजे पेपर देकर केंद्र से बाहर निकले विद्यार्थियों के चेहरे खिले नजर आए। 10वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने कहा कि अंग्रेजी विषय का पेपर लंबा (लेंग्थी)था, लेकिन आसान था, जिससे निर्धारित समय में पूरा कर लिया था।
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा को लेकर सीबीएसई की तरफ से सभी तैयारियां पहले ही पूरी कर ली गई थी। बोर्ड परीक्षा को लेकर इस बार परीक्षा केंद्रों की संख्या बढ़ाकर 30 की गई है। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर 300 से 400 विद्यार्थियों के बैठने की व्यवस्था की गई है। एक कमरे में अधिकतम 24 विद्यार्थियों को बैठाया गया था, जिन पर दो अध्यापकों की ड्यूटी लगाई गई थी। बोर्ड परीक्षा को लेकर सभी विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्र पर एक घंटा पहले पहुंचने के निर्देश दिए थे। सभी परीक्षा केंद्रों के बाहर सुबह नौ बजे ही भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। सुबह 10 बजे परीक्षा केंद्रों में प्रवेश बंद कर दिया गया था।
विज्ञापन

गेट पर चस्पा कर दिया था सीटिंग प्लान

बोर्ड परीक्षा को लेकर जिले में बनाए परीक्षा केंद्रों पर विद्यार्थी सुबह नौ बजे ही अभिभावकों व अध्यापकों के साथ पहुंचना शुरू हो गए थे। स्कूूल प्रबंधन की तरफ से गेट पर ही विद्यार्थियों का सीटिंग प्लान चस्पा कर दिया था। विद्यार्थी अपना रोल नंबर देखते हुए परीक्षा केंद्र में प्रवेश करते रहे। परीक्षा केंद्राें के बाहर तैनात पुलिस कर्मचारियों ने प्रवेश बंद होने के साथ ही बाहर खड़े अभिभावकों को परीक्षा केंद्र से दूर जाने के निर्देश दिए, जिससे परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करवाई जा सके। सभी केंद्रों पर विद्यार्थियों ने सीसीटीवी की निगरानी में पेपर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोले विद्यार्थी
-सीबीएसई की गाइडलाइन के अनुसार सुबह 9:30 बजे तक परीक्षा केंद्रों पर पहुंच गए थे। सुबह 10:30 बजे शुरू हुआ, इससे 15 मिनट पहले ही प्रश्नपत्र दे दिया गया था, जिससे प्रश्नपत्र बेहतर तरीके से पढ़ व समझ सके। इसका पेपर में फायदा मिला।
-निपुण, छात्र
--
-पहली बार बोर्ड परीक्षा देने को लेकर मन में कई प्रकार की शंकाएं थी। परीक्षा केंद्र पर पहुंचने के बाद घबराहट बढ़ गई थी। जैसे ही प्रश्नपत्र हाथ में आया तो घबराहट दूर होती चली गई। मैंने जैसी तैयारी की थी, पेपर उसी के अनुरूप आया हुआ था।
-हर्षिता, छात्रा
--
-पहली बार बोर्ड परीक्षा दे रही हूं। दूसरा स्कूल होने से मन में थोड़ी घबराहट थी और कई सवाल चल रहे थे। पेपर पढ़ने के लिए अतिरिक्त समय दिया गया, जिसका फायदा मिला। पेपर लेंग्थी जरूर था, लेकिन आसान था। तीन घंटे कब बीत गए पता ही नहीं चला। निर्धारित समय में पेपर पूरा कर लिया था।
-चंचल, छात्रा

-सीबीएसई की बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। पहले दिन 10वीं कक्षा का अंग्रेजी तो 12वीं का उद्यमशीलता विषय का पेपर हुआ। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी की निगरानी में शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा संपन्न हुई।

-प्रेम कुमार ओझा, जिला समन्वयक, सीबीएसई

फोटो 12- पेपर अच्छा होने की खुशी....सोनीपत के ईदगाह रोड स्थित मालवीय शिक्षा सदन स्कूल में बनाए

फोटो 12- पेपर अच्छा होने की खुशी....सोनीपत के ईदगाह रोड स्थित मालवीय शिक्षा सदन स्कूल में बनाए

फोटो 12- पेपर अच्छा होने की खुशी....सोनीपत के ईदगाह रोड स्थित मालवीय शिक्षा सदन स्कूल में बनाए

फोटो 12- पेपर अच्छा होने की खुशी....सोनीपत के ईदगाह रोड स्थित मालवीय शिक्षा सदन स्कूल में बनाए

फोटो 12- पेपर अच्छा होने की खुशी....सोनीपत के ईदगाह रोड स्थित मालवीय शिक्षा सदन स्कूल में बनाए

फोटो 12- पेपर अच्छा होने की खुशी....सोनीपत के ईदगाह रोड स्थित मालवीय शिक्षा सदन स्कूल में बनाए

फोटो 12- पेपर अच्छा होने की खुशी....सोनीपत के ईदगाह रोड स्थित मालवीय शिक्षा सदन स्कूल में बनाए

फोटो 12- पेपर अच्छा होने की खुशी....सोनीपत के ईदगाह रोड स्थित मालवीय शिक्षा सदन स्कूल में बनाए

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed