{"_id":"66a523f3487c660f860aabc3","slug":"when-the-electricity-and-water-crisis-deepened-there-was-a-traffic-jam-for-a-quarter-of-an-hour-sonipat-news-c-197-1-snp1001-122043-2024-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: बिजली-पानी संकट गहराया तो पौना घंटा लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: बिजली-पानी संकट गहराया तो पौना घंटा लगाया जाम
Sat, 27 Jul 2024 10:14 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 27 Jul 2024 10:14 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत। विशाल नगर में शनिवार को बिजली गुल होने से पेयजल संकट हो गया। गुस्साए लोग सूरी पेट्रोल पंप वाली गली में आ गए और करीब पौना घंटा जाम लगा दिया। जाम की सूचना के बाद सिटी थाना प्रभारी टीम सहित मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाकर सड़क से हटाया। इस दौरान करीब पौना घंटा तक वाहन चालक परेशान रहे। सेक्टर-23 से पुराना रोहतक रोड तक जाने वाले मार्ग के बंद होने से वाहन चालक को घूमकर गंतव्य तक जाना पड़ा।
विशाल नगर गली नंबर 6 में शुक्रवार से ही बिजली गुल थी। देर शाम कुछ समय के लिए बिजली आपूर्ति हुई। उसमें भी काफी कम वोल्टेज थी। उसके बाद बिजली काट दी गई। शनिवार सुबह भी बिजली सुचारू नहीं हुई तो पेयजल संकट गहरा गया। इसपर कॉलोनी की महिलाओं व अन्य लोग एकत्रित होकर पौने 11 बजे सूरी पेट्रोल पंप वाली गली में पहुंचे। वहां कुर्सी डालकर जाम लगा दिया। इसके बाद दोनों तरफ वाहन रुक गए। लोगों का आरोप था कि बिजली नहीं आने से इनवर्टर भी बंद हो चुके हैं। जाम की सूचना के बाद सिटी थाना प्रभारी महेश व एसआई देवेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझाकर साढ़े 11 बजे जाम खुलवाया। इसके बाद बिजली निगम के जेई सुखबीर को भी मौके पर बुलाया गया। उनसे बातचीत के बाद लोग अपने घरों को लौट गए।
वर्जन
शुक्रवार रात को कालूपुर फीडर की लाइन में फाल्ट आ गया था। बिजली बार-बार गुल हो रही थी। इसके चलते शनिवार सुबह लोगों ने जाम लगा दिया था। कुछ देर बाद ही बिजली निगम व पुलिस टीम ने पहुंचकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन
- विक्की गहलावत, उपमंडल अभियंता, बिजली निगम