फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   When Omicron variant started spreading in Delhi, concern started increasing in Sonepat

दिल्ली में ओमिक्रॉन वैरिएंट फैलने लगा तो सोनीपत में बढ़ने लगी चिंता

Wed, 22 Dec 2021 01:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
When Omicron variant started spreading in Delhi, concern started increasing in Sonepat
सोनीपत के कच्चे क्वार्टर मार्केट में बिना मास्क के घूम रहे लोग। संवाद - फोटो : Sonipat
सोनीपत से सटे दिल्ली में ओमिक्रॉन वैरिएंट के मरीज लगातार बढ़ने लगे हैं, जिससे जिले में भी लोगों की चिंता बढ़नी शुरू हो गई है। अकेले जिले से रोजाना करीब 80 हजार लोग दिल्ली में आवागमन करते हैं। नौकरी से लेकर व्यापार तक के लिए सोनीपत के लोगों की निर्भरता दिल्ली पर होने के चलते आवागमन लगा रहा है। ऐसे में दिल्ली के रास्ते सोनीपत में ओमिक्रॉन के पैर पसारने का खतरा मंडराने लगा है। अब दिल्ली में ओमिक्रॉन के 54 मरीज मिल चुके हैं। ऐसे में सोनीपत में विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है, लेकिन उसके उलट लोग मास्क तक लगाने से परहेज कर रहे हैं।
विज्ञापन

सोनीपत जिला दिल्ली से सटा हुआ है। पहले भी दिल्ली में कोरोना संक्रमण फैलने के बाद उसका सबसे अधिक असर गुरुग्राम, फरीदाबाद व सोनीपत पर पड़ा था। अब फिर से दिल्ली में ओमिक्रॉन वैरिएंट पैर पसारने लगा है। इसके तेजी से बढ़ने के कारण आसपास के क्षेत्र में खतरा बढ़ना शुरू हो गया है। दिल्ली में जहां सोमवार तक ओमिक्रॉन वैरिएंट के 30 मरीज थे, वहीं मंगलवार को एक साथ 24 नए मरीज मिले हैं। अब दिल्ली में ओमिक्रॉन वैरिएंट के मरीजों की संख्या 54 तक पहुंच गई है। यह देश में सबसे अधिक है। देशभर में अब तक ओमिक्रॉन वैरिएंट के 200 मरीज मिल चुके हैं। दिल्ली व महाराष्ट्र में इनकी संख्या सबसे अधिक है। दोनों जगह 54-54 मरीज मिल चुके हैं।
विज्ञापन

सोनीपत से दिल्ली के लिए रोजाना करीब 80 हजार लोग आवागमन करते हैं। ऐसे में अगर दिल्ली में मरीज बढ़े तो इसका असर सोनीपत में भी दिखने का डर है। इससे पहले भी दिल्ली के कारण सोनीपत में कोरोना संक्रमण का असर काफी दिखाई दिया था। तब आखिरकार दिल्ली से सोनीपत में आने वालों की जांच बढ़ानी पड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

संक्रमित युवती के वैरिंएट का पता लगाने को पूना भेजा जाएगा सैंपल
सोनीपत में एक दिन पहले ही युवती कोरोना संक्रमित मिली है। अब उसमें मिले कोरोना के वैरिएंट का पता लगाया जाएगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग उसके सैंपल को जांच के लिए पूना भेजेगा, जिससे पता लग सकेगा कि उसका कौन सा वैरिएंट है। साथ ही जिले में आरटीपीसीआर व रैपिड एंटीजन टेस्ट की संख्या भी बढ़ा दी गई है।
ओमिक्रॉन वैरिएंट से प्रभावित देशों से 141 लोग पहुंचे
ओमिक्रॉन वैरिएंट से प्रभावित 27 देशों से 141 लोग जिले में पहुंच चुके हैं। इनमें से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी अब तक हाई रिस्क देशों से आने वाले 119 को ही ढूंढ पाए हैं। गलत फोन नंबर लिखवाए जाने के कारण अन्य 22 लोगों का पता नहीं लग पाया है। ऐसे में विदेश से आने वाले लोगों पर नजर रखने के लिए मंत्रालय व विभाग की ओर से गाइडलाइन जारी की जा चुकी है।
आइसोलेट करने के लिए यह है व्यवस्था
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में संक्रमितों को आइसोलेट करने के लिए 2214 सामान्य बेड की सुविधा है। साथ ही 804 ऑक्सीजन बेड, 158 आईसीयू बेड व 86 वेंटिलेटर की सुविधा है। कोरोना के नए स्वरूप से निपटने के लिए विभाग की ओर से लगातार तैयारी करने के दावे किए जा रहे हैं।
बिना मास्क लगाए घूम रहे लोग
जिले में कोरोना के प्रति लोग लगातार लापरवाही बरत रहे हैं। बचाव के लिए नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है। शहर के बाजारों में लोग बिना मास्क लगाए घूम रहे हैं। मार्केट में आने वाले लोग किसी तरह की सामाजिक दूरी का पालन नहीं कर रहे हैं। जिला नागरिक अस्पताल में आने वाले मरीज व उनके तीमारदार भी लापरवाही बरत रहे हैं। पुलिस विभाग की ओर से बिना मास्क लगाने वालों के चालान किए जा रहे हैं, उसके बावजूद बरती जा रही लापरवाही लोगों के लिए भारी पड़ सकती है।

कोरोना से 254 लोगों की जा चुकी है जान
जिले में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 47,477 हो चुका है। अब तक कोरोना से मरने वाले मरीजों की संख्या 254 है। जिले में 47,222 मरीज ठीक हो चुके हैं।
वर्जन
ओमिक्रॉन वैरिएंट को फैलने से रोकने के लिए लगातार लोगों को नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। दिल्ली में आवागमन करने वालों को मास्क लगाकर रखने व सामाजिक दूरी बनाए रखने की सीख दी जा रही है। विदेश से आने वालों पर लगातार नजर रखी जा रही है।
- डॉ. जयकिशोर, सिविल सर्जन सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed