फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   When he saved his friend from the attackers, the young man came home and beat him up, broke his sister's nose.

Sonipat News: दोस्त को हमलावरों से बचाया तो युवक को घर आकर पीटा, बहन की नाक की हड्डी तोड़ी

Mon, 20 May 2024 09:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 20 May 2024 09:50 PM IST
विज्ञापन
When he saved his friend from the attackers, the young man came home and beat him up, broke his sister's nose.
सोनीपत। लाल दरवाजा के युवकों ने कई युवकों पर मारपीट करने व बहन की नाक की हड्डी तोडऩे का आरोप लगाया है। आरोप है कि युवकों ने पहले उनके दोस्त के साथ झगड़ा किया, जब उन्होंने दोस्त को छ़ुड़वाने का प्रयास किया तो उनके साथ मारपीट की गई। इतना ही नहीं उनकी बहन पर भी हमला किया गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


लाल दरवाजा के अक्षित ने पुलिस को बताया कि 16 मई की रात को वह अपने दोस्त वासू के साथ घर जा रहे थे। उनके घर के पास ही एक युवक मिला और उसने उनके दोस्त वासू के साथ झगड़ा शुरू कर दिया। जिसमें उसने बचाव करा दिया। उनके परिजन भी आ गए और बीच बचाव कर वह घर आ गया। कुछ देर बाद छह युवक अपने 10-12 युवकों के साथ लाठी, डंडे, ईंट व पत्थर लेकर आए और उनके घर पर हमला कर दिया। हमले में उनकी आंख व पैर पर चोट आई। उनके बचाव को आई उनकी बहन की नाक पर चोट आई। बहन की नाक की हड्डी टूट गई। आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed