{"_id":"65a0254f2fd23c600c08e0d6","slug":"when-drunk-youths-were-stopped-for-checking-they-had-a-scuffle-with-the-police-sonipat-news-c-197-1-snp1001-12273-2024-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: चेकिंग के लिए नशे में धुत युवकों को रोका तो पुलिस से की हाथापाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: चेकिंग के लिए नशे में धुत युवकों को रोका तो पुलिस से की हाथापाई
Thu, 11 Jan 2024 10:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 11 Jan 2024 10:58 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत। सुभाष चौक के पास शराब के नशे में पहुंचे युवकों को रोककर कागजात दिखाने को कहना सिविल लाइन थाना पुलिस को महंगा पड़ गया। युवकों ने पुलिस टीम पर ही हमला कर दिया। हमले में सिविल लाइन थाना प्रभारी रवींद्र कुमार चोटिल हो गए। बाद में पुलिस ने चारों आरोपियों को काबू कर लिया। उनकी पहचान रोहद (झज्जर) निवासी सतीश, कामी निवासी मनोज, रामनगर निवासी जितेंद्र और एल्डिको सिटी निवासी विक्की के रूप में हुई है। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
सिविल लाइन थाना प्रभारी रवींद्र कुमार ने बताया कि वह चालक प्रवीन और मुख्य सिपाही टीकम के साथ बुधवार रात गश्त पर थे। टीम सुभाष चौक के पास पहुंची तो कार में युवक शराब पी रहे थे। पुलिस ने उनसे कागजात मांगे तो वह अभ्रदता करने लगे। वह गाड़ी से बाहर आ गए और पुलिस से हाथापाई करने लगे। टीम ने रोकने की कोशिश की तो वर्दी पर हाथ डाल दिया। हाथापाई में सिविल लाइन थाना प्रभारी रविंद्र की आंख के पास चोट आई है। वहीं, मुख्य सिपाही टीकम और चालक प्रवीन भी चोटिल हो गए। बाद में उन्हें काबू कर लिया। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां उन्हें जमानत मिल गई।