फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Wheels of Rajdhani Express stopped due to signal failure

Sonipat News: सिग्नल में खराबी से थमे राजधानी एक्सप्रेस के पहिये

Tue, 09 Jan 2024 12:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 09 Jan 2024 12:05 AM IST
विज्ञापन
Wheels of Rajdhani Express stopped due to signal failure
गन्नौर(सोनीपत)। दिल्ली अंबाला रेलमार्ग पर गन्नौर स्टेशन पर सिग्नल में आई तकनीकी खराबी के कारण राजधानी एक्सप्रेस के पहिए थम गए। जिस कारण अप लाइन पर पीछे चल रही जम्मू मेल और ईडीपी सवारी गाड़ी को राजलू गढ़ी स्टेशन पर रोका गया तो वहीं, उत्तर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस को संदल कलां स्टेशन पर रोकना पड़ा। रेलवे कर्मचारियों ने सिग्नल और कांटों में आई तकनीकी खराबी को दूर कर ट्रेनों को गंतव्य के लिए रवाना करवाया। जिस कारण करीब 35 मिनट तक ट्रेनें अलग अलग स्टेशन पर खड़ी रही।
विज्ञापन

दिल्ली से चलकर जम्मू जाने वाली गाड़ी संख्या 12425 राजधानी एक्सप्रेस सोमवार रात करीब 9:23 बजे गन्नौर रेलवे स्टेशन पर पहुंची तो सिग्नल नहीं मिलने के कारण ट्रेन के पहिए थम गए। अप लाइन पर पीछे चल रही दिल्ली से पानीपत जाने वाली सवारी गाड़ी संख्या 04909 ईडीपी और दिल्ली से माता वैष्णो देवी कटरा जाने वाली गाड़ी संख्या 14033 जम्मू मेल राजलू गढ़ी स्टेशन और 12445 उत्तर संपर्क क्रांति ट्रेन सांदल कलां स्टेशन पर खड़ी रही। जिससे यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। करीब 35 मिनट के बाद ट्रेनों के चलने के बाद ही यात्रियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

वर्जन
रेलवे स्टेशन पर सिग्नल में तकनीकी खराबी आने के कारण राजधानी एक्सप्रेस को रोका गया था। तकनीकी खराबी को दूर कर ट्रेन को रवाना कर दिया गया था।
सुरेश कुमार, प्रभारी, जीआरपी चौकी, गन्नौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed