{"_id":"673e59cf3c450d509e0c8284","slug":"welcomed-nidhi-who-returned-after-winning-the-third-prize-in-poster-making-sonipat-news-c-197-1-snp1007-128021-2024-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: पोस्टर बनाओ में तृतीय पुरस्कार जीतकर लौटी निधि का किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: पोस्टर बनाओ में तृतीय पुरस्कार जीतकर लौटी निधि का किया स्वागत
Thu, 21 Nov 2024 03:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 21 Nov 2024 03:21 AM IST
विज्ञापन
फोटो 16- सोनीपत के जीवीएम कन्या महाविद्यालय में प्राचार्य मंजुला स्पाह के साथ एनएसएस शिविर में
सोनीपत। राष्ट्रीय एकता शिविर (एनएसएस) में पुरस्कार जीतकर लौटी निधि रानी का जीवीएम कन्या महाविद्यालय में स्वागत किया गया। एनएसएस शिविर जींद के चौ. रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में 12 से 18 नवंबर तक आयोजित किया गया था। इसमें निधि ने पोस्टर बनाओ स्पर्धा में तृतीय पुरस्कार जीता था।
महाविद्यालय की एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी रुचिका विरमानी ने बताया कि शिविर में 14 राज्यों के 35 विश्वविद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया था। इसमें महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक की तरफ से स्नातक अंतिम वर्ष की छात्रा निधि रानी भी शामिल रही। शिविर के दौरान यूथ फॉर माई भारत व यूथ फॉर डिजिटल लिटरेसी विषय पर पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसमें करीब 200 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था। उन्होंने बताया कि शिविर के दौरान प्रतिभागियों को तनाव प्रबंधन के प्रशिक्षण के साथ हरियाणवी संस्कृति प्रदर्शनी, कुरुक्षेत्र ज्योतिसर तीर्थ, मां भद्रकाली शक्ति पीठ, कुरुक्षेत्र पैनोरमा एवं विज्ञान केंद्र और श्रीकृष्ण म्यूजियम का भ्रमण करवाया गया था। महाविद्यालय लौटने पर संस्था के प्रधान डाॅ. ओपी परूथी व प्राचार्य डाॅ. मंजुला स्पाह ने निधि को बधाई दी।