{"_id":"67c0512b093a3122500f275e","slug":"welcome-to-the-winning-students-of-the-quiz-competition-sonipat-news-c-197-1-snp1008-132927-2025-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: प्रश्नोत्तरी स्पर्धा की विजेता छात्राओं का स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: प्रश्नोत्तरी स्पर्धा की विजेता छात्राओं का स्वागत
Fri, 28 Feb 2025 01:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 28 Feb 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। जीवीएम कन्या महाविद्यालय में अंतर महाविद्यालय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता की विजेता छात्राओं का स्वागत किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन फरीदाबाद के केएल मेहता दयानंद महिला महाविद्यालय में किया गया। प्राध्यापिका ज्योत्सना के नेतृत्व में जीवीएम की छात्राओं ने प्रथम व तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया। संस्था के प्रधान डाॅ. ओपी परूथी व प्राचार्य डाॅ. मंजुला स्पाह ने विजेता छात्राओं को आशीर्वाद देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
जीवीएम के विज्ञान संकाय की डीन पुनीता बतरा ने बताया कि प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता की टीम में जीवीएम बीएससी नॉन मेडिकल के द्वितीय वर्ष की खुशी, बीएससी कंप्यूटर साइंस के द्वितीय वर्ष की तमन्ना व बीएससी जीवन विज्ञान के प्रथम वर्ष की बुलबुल शामिल रही। कार्टून बनाओ स्पर्धा में बीकॉम द्वितीय वर्ष की डोली तृतीय रही। प्राचार्य डाॅ. मंजुला स्पाह ने बताया कि नियमित अभ्यास व कड़ी मेहनत से प्रतियोगिता में सफलता अवश्य मिलती है। वनस्पति विज्ञान की विभागाध्यक्ष डाॅ. रश्मि जावा, गणित विभागाध्यक्ष रोहिणी मदान, रसायन विभागाध्यक्ष सुनीता धवन, डाॅ. संगीता सिंह, डाॅ. अनीता सैनी, डाॅ. मीनाक्षी, डाॅ. रेनू, कीर्ति व सुमन मौजूद रही।