फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Welcome to the daughters who returned with gold in the National Korfball Competition

Sonipat News: राष्ट्रीय कोर्फबॉल प्रतियोगिता में सोना लेकर लौटी बेटियों का स्वागत

Tue, 04 Feb 2025 12:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 04 Feb 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Welcome to the daughters who returned with gold in the National Korfball Competition
फोटो :13: सोनीपत के गांव गढ़ी हकीकत में 20वीं सब जूनियर राष्ट्रीय कोर्फबॉल चैंपियनशिप में सोना
सोनीपत। 20वीं सब जूनियर राष्ट्रीय कोर्फबॉल चैंपियनशिप में जिले की दो बेटियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश को सोना दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है। बेटियों का गांव गढ़ी हकीकत में स्वागत किया गया। ग्रामीणों ने विजेता बेटियों को बधाई दी है।
विज्ञापन


गांव गढ़ी हकीकत के किसान संदीप ने बताया कि पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) में 30 जनवरी से 2 फरवरी तक 20वीं सब-जूनियर नेशनल कोर्फबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इनमें उनकी बेटी तमन्ना के साथ ही गांव रतनगढ़ माजरा की अन्नू ने प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया। बेटियों के बेहतर खेल की बदौलत प्रतियोगिता के फाइनल में हरियाणा की टीम ने छत्तीसगढ़ को हराकर स्वर्ण पदक जीता है। इससे पहले सेमीफाइनल में उत्तर प्रदेश को हराकर बेटियों की टीम ने फाइनल में जगह बनाई थी।
विज्ञापन


सोमवार को गांव गढ़ी हकीकत में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। बेटियों को सनरूफ गाड़ी में बैठाकर कारों के काफिले के साथ गांव तक लाया गया। गांव में स्वागत किया गया। संदीप ने बताया कि तमन्ना गांव रतनगढ़ माजरा स्थित सर छोटूराम स्कूल में नौवीं कक्षा की छात्रा है। वह खेलों के साथ पढ़ाई में भी लगातार बेहतर प्रदर्शन करती है। बेटी का सपना अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गांव का नाम रोशन करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed