फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Welcome to the cycle rally at the CRPF camp

सीआरपीएफ कैंप पहुंची साइकिल रैली का स्वागत

Thu, 30 Sep 2021 12:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 30 Sep 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Welcome to the cycle rally at the CRPF camp
बैंड बाजों की धुन पर साइकिल रैली के स्वागत में तैयार खड़े सीआरपीएफ कैंप के पदाधिकारी। संवाद - फोटो : Sonipat
आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत आयोजित की जा रही केंद्रीय आरक्षित पुलिस बल (सीआरपीएफ) की साइकिल रैली का सोनीपत पहुंचने पर ग्रुप केंद्र खेवड़ा में जोरदार स्वागत किया गया। साइकिल रैली की अगुवाई डीआईजी डीएस ग्रेवाल व अमर सिंह नेगी ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर रहे टोक्यो पैरा ओलंपिक खेलों में स्वर्ण पदक विजेता सुमित आंतिल, टोक्यो ओलंपिक खेलों में कांस्य पदक जीतने वाली हॉकी टीम के खिलाड़ी सुमित कुमार, ओलंपियन डिस्कस थ्रो खिलाड़ी सीमा आंतिल, अर्जुन अवॉर्डी एवं हरियाणा पुलिस में डीएसपी अंतरराष्ट्रीय कुश्ती खिलाड़ी रमेश गुलिया व एएसपी सोनीपत उपासना ने साइकिल रैली का स्वागत कर सभी जवानों के साहस को सलाम किया।
विज्ञापन

साइकिल रैली की शुरुआत 23 सितंबर को जम्मू एवं कश्मीर से की गई। साइकिल रैली के माध्यम से लगभग 810 किलोमीटर का सफर तय किया जाना है। साइकिल रैली देश के चार राज्यों से गुजर रही है। साइकिल रैली का समापन राजघाट दिल्ली में किया जाएगा। रैली के सोनीपत के संयोजक संजीव कुमार सहित ग्रुप केंद्र के अन्य अधिकारियों ने भी साइकिल रैली का स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान उप कमांडेंट संजीव कुमार सहित खेवड़ा सीआपीएफ कैंप के जवान व अन्य व्यक्ति मौजूद रहे।
विज्ञापन

साइकिल रैली पर की गई पुष्पवर्षा
सीआरपीएफ के ग्रुप केंद्र खेवड़ा में साइकिल रैली के आगमन पर पुष्पवर्षा की गई, जिसमें 15 लोग शामिल थे। साइकिल रैली का रात्रि ठहराव केंद्र में ही किया गया है। रैली को 30 सितंबर को सुबह 6.30 बजे राजघाट के लिए रवाना किया जाएगा। पश्चिमोत्तर सेक्टर के डीजीपी मूल चंद पंवार ने कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की चार साइकिल रैलियां, जो जम्मू (जम्म व कश्मीर), साबरमती आश्रम (गुजरात), कन्याकुमारी (तमिलनाडु) और जोरहाट (असम) से शुरू हुई हैं, वे सभी साइकिल रैलियां दो अक्तूबर को गांधी जयंती के अवसर पर राजघाट नई दिल्ली में पहुंचकर अभियान को पूरा करेंगी।

साइकिल रैली में शामिल जवानों का फूलमाला पहनाकर स्वागत करते डीआईजी डीएस ग्रेवाल। संवाद

साइकिल रैली में शामिल जवानों का फूलमाला पहनाकर स्वागत करते डीआईजी डीएस ग्रेवाल। संवाद- फोटो : Sonipat

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed