फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Welcome 2026: The city from the time of the Pandavas gets Yudhishthira and Sahadeva gates.

स्वागत 2026 : पांडवकालीन शहर को मिले युधिष्ठिर व सहदेव द्वार

Mon, 29 Dec 2025 02:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 29 Dec 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
Welcome 2026: The city from the time of the Pandavas gets Yudhishthira and Sahadeva gates.
फोटो 21: सोनीपत में गोहाना रोड पर नगर निगम की ओर से निर्मित किया गया सहदेव द्वार। संवाद
सोनीपत। महाभारत काल के पांडवकालीन शहर में मुख्य मार्गाें पर युद्धिष्ठिर द्वार व सहदेव द्वार बनकर तैयार कर दिए गए हैं। रात के समय लाइटिंग व्यवस्था शहर को चार चांद लगा रहे हैं। कभी चार दरवाजों के अंदर बसे सोनीपत शहर की पहचान अब पांच पांडवों के नाम पर स्वागत द्वार से होने लगी है।
विज्ञापन

नूतन वर्ष 2026 में तीन द्वार और बनकर तैयार हो जाएंगे। नगर निगम प्रवेश द्वार प्रोजेक्ट पर 4.55 करोड़ रुपये खर्च कर रहा है। नगर निगम की ओर से मुरथल रोड पर 93.53 लाख रुपये से युधिष्ठिर द्वार का निर्माण अक्तूबर के पहले सप्ताह में पूरा कर दिया था। अब नगर निगम ने गोहाना रोड पर सहदेव द्वार का निर्माण पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन

नगर निगम की ओर से नरेला रोड पर नकुल द्वार का निर्माण कराया जा रहा है। नगर निगम ने 15 जनवरी तक काम पूरा करने का दावा किया है। नई दिल्ली स्थित सेंट्रल विस्टा में जिस लाल पत्थर को लगाया गया, वह पत्थर निर्मित प्रवेश द्वार पर लगाया गया है। प्रवेश द्वार पर धौलपुर का लाल पत्थर शोभा बढ़ा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम ने करीब पौने दो साल पहले प्रवेश द्वार के निर्माण की शुरुआत की थी। इसी तरह रोहतक रोड पर भीम द्वार, बहालगढ़ रोड पर अर्जुन द्वार व नरेला रोड पर नकुल द्वार का निर्माण कराया जा रहा है।





मुरथल-सोनीपत रोड पर युधिष्ठिर व गोहाना रोड पर सहदेव द्वार का निर्माण पूरा कर लिया गया है। नूतन वर्ष में बाकी तीन द्वार का निर्माण पूरा कर लिया जाएगा।
- अजय निराला, कार्यकारी अभियंता, नगर निगम

फोटो 21: सोनीपत में गोहाना रोड पर नगर निगम की ओर से निर्मित किया गया सहदेव द्वार। संवाद

फोटो 21: सोनीपत में गोहाना रोड पर नगर निगम की ओर से निर्मित किया गया सहदेव द्वार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed