फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Weeds on festival in Sonipat, young man who came to give sister kothli died in accident

सोनीपत में त्योहार पर मातम: बहन की कोथली देने आए युवक ही हादसे में मौत, चचेरा भाई घायल

Sat, 19 Aug 2023 03:52 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 19 Aug 2023 03:52 PM IST
सार

गांव पबसरा निवासी अमित ने बताया कि उनका साला उत्तर प्रदेश के जिला मेरठ स्थित रोहटा रोड गोला बढ़ निवासी विशाल सैनी अपने चचेरे भाई बलराम के साथ उनके गांव पबसरा में आए थे। वह तीज पर्व पर अपनी बहन की कोथली लेकर आए थे। कोथली देकर दोनों वापस मेरठ जाने के लिए निकले थे।

विज्ञापन
Weeds on festival in Sonipat, young man who came to give sister kothli died in accident
मृतक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनीपत के गांव सेवली स्थित एसआरएम विवि चौक के निकट कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई और उनके चचेरे भाई घायल हो गए। दोनों भाई गांव पाबसरा में अपनी बहन के घर तीज पर्व की कोथली देकर वापस मेरठ जाने के लिए स्कूटी पर निकले थे। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। हादसे में घायल युवक को यूपी के मेरठ स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


गांव पबसरा से कोथली देकर स्कूटी पर वापस लौट रहे थे दोनों भाई
गांव पबसरा निवासी अमित ने बताया कि उनका साला उत्तर प्रदेश के जिला मेरठ स्थित रोहटा रोड गोला बढ़ निवासी विशाल सैनी अपने चचेरे भाई बलराम के साथ उनके गांव पबसरा में आए थे। वह तीज पर्व पर अपनी बहन की कोथली लेकर आए थे। कोथली देकर दोनों वापस मेरठ जाने के लिए निकले थे। जब वह एसआरएम चौक पर पहुंचे तो उनकी स्कूटी को कार ने टक्कर मार दी। हादसे में विशाल की मौके पर ही मौत हो गई और बलराम गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उन्हें परिजन मेरठ के निजी अस्पताल में ले गए। वहीं राई थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed